फारबिसगंज: बिहार में फिर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, ताजा मामला फारबिसगंज का है, जहां एक युवक और युवती को निर्ममता से सरेआम पीटने के साथ बेइज्जत किया गया। लोगों ने प्रेमी जोड़े को न केवल कथित तौर पर बुरी तरह पीटा बल्कि नग्न कर पासपड़ोस में घुमाया। उन पर अवैध संबंधों का आरोप भी लगाया गया। बिहार पुलिस को भी इस घटना की जानकारी मिली और उसे तुरंत कार्रवाई कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Bihar | A couple was chained together on orders of a panchayat in Forbesganj for pursuing an illicit relationship, as the woman was already married.
"They were thrashed & stripped naked. Their relatives were also fined. 8 people arrested," said RP Singh, SDPO, Forbesganj (13.09) pic.twitter.com/QIunhfvU54
— ANI (@ANI) September 14, 2021
बिहार के फारबिसगंज सिटी में एक पंचायत के आदेश पर एक प्रेमी जोड़े को अवैध संबंध बनाने के लिए एक साथ जंजीर से बांधकर पीटा गया। महिला पहले से शादीशुदा बताई गई है। सिटी के एसडीपीओ आरपी सिंह ने कहा कि उन दोनों को पीटा गया और निर्वस्त्र भी किया गया। उनके रिश्तेदारों पर भी जुर्माना लगाया गया। इस पूरे मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक शादीशुदा महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया था, जिसके बाद लोगों ने दोनों को जंजीर से बांध दिया और उनके कपड़े उतरवा कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद मामले में फैसले के लिए पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने प्रेमी जोड़े को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का आदेश दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) हृदयकांत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। इस मामले में अभी तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह घटना फारबिसगंज अनुमंडल के परवाहा गांव की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर एसपी ने फारबिसगंज डीएसपी रामपुकार सिंह को इस मामले में कार्रवाई के आदेश दिए थे। डीएसपी ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने विवाहिता को उसके प्रेमी के साथ पकड़े जाने के बाद बुरा सुलूक किया और पेड़ से बांधकर पिटाई की। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई कर रही है।