Nirbhik Nazar

राहुल गांधी का सवाल- महात्मा गांधी के साथ हमेशा महिलाएं होती थीं, कभी मोहन भागवत के साथ देखा है?

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और इसके पैतृक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर जमकर बरसे। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस महिलाओं को आगे नहीं आने देना चाहते। राहुल ने यह भी सवाल किया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीरों में आसपास 2-3 महिलाएं दिखती हैं, लेकिन मोहन भागवत की तस्वीर में कोई महिला क्यों नहीं दिखती हैं?

राहुल गांधी ने कहा कि उनका (मोहन भागवत) संगठन आरएसएस महिला शक्ति को दबाता जबकि कांग्रेस संगठन महिला शक्ति को आगे बढाने का मंच देता है। गांधी ने कहा कि आरएसएस ने किसी महिला को प्रधानमंत्री नहीं बनाया लेकिन कांग्रेस ने महिला को देश का प्रधानमंत्री बनाया है। भाजपा की सरकार ने घरों से लक्ष्मी और शक्ति को बाहर निकाल दिया है। सरकार ने ऐसी नीति लागू की है आज लोगों के पास पैसा ही नहीं है। नोटबंदी, जीएसटी, कृषि कानून जैसी जन विरोधी नीतियां लागू कर इस सरकार ने लक्ष्मी की पूरी शक्ति अपने चार पांच लोगों को सौंप दी है।

महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा, ”जब आप महात्मा गांधी की तस्वीर देखते हैं, आप उनके आसपास 2-3 महिलाएं देखेंगे। क्या आपने मोहन भागवत की किसी महिला के साथ तस्वीर देखी है? क्योंकि उनका संगठन महिलाओं को दबाता है और हमरी पार्टी उन्हें मंच देती है।  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *