Nirbhik Nazar

बीजेपी के खाते मे जुड़ा एक और बड़ा नाम, BJP मे फिर वापिस आए सूरत राम

देहरादून: चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सूरतराम नौटियाल भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव आने में कुछ माह का समय शेष रह गया है। इस दौरान पाल बदल भी शुरु हो गया है। जिसमें भाजपा में प्रीतम सिंह पवांर, कांग्रेस विधायक राजकुमार शामिल हो चुके हैं। गुरुवार को चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्‍यक्ष सूरतराम नौटियाल भी भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व सांसद मनोहरकात ध्यानी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

सूरतराम नौटियाल का परिचय।

1969 से जनसंघ से जुड़े। उत्तरकाशी के बड़े नेता हैं। ओबीसी और राममंदिर आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही, जेल भी गए। 2017 में भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा और चुनाव हारे। तब से पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया हुआ था। आज 15 समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *