Nirbhik Nazar

देहरादून मे बिजनौर के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र के घर चोरी, नौकरानी गिरफ्तार 

देहरादून: बिजनौर के पूर्व सांसद राजा भारतेंद्र सिंह के राजपुर स्थित घर में चोरी हो गई। चोरी का आरोप घर की नौकरानी पर था। पुलिस ने नौकरानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चुराए गए सोने-चांदी के बर्तन बरामद किए हैं। आरोपी महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। राजा भारतेंद्र बिजनौर की साहनपुर रियासत के राजा हैं। उनका यहां ग्राम सिनौला राजपुर रोड पर मकान है। इस मकान में उनकी मां रहती हैं। उनकी देखभाल और घर के कामकाज के लिए उन्होंने रुकमेेस नाम की महिला को रखा था।


बीते दिनों राजा भारतेंद्र की पत्नी रानी भावना सिनौला स्थित अपने घर आईं। वह अपनी सास को घर ले जाने के लिए यहां आईं थी। लिहाजा, वह घर का सामान भी देखने लगीं। इस दौरान उन्हें पता चला कि यहां से कुछ चांदी के बर्तन गायब हैं। उन्होंने नौकरानी रुकमेस से पूछा तो वह सकपकाने लगी। अगले दिन वह भागने की तैयारी भी कर रही थी। इस बीच उन्होंने राजपुर पुलिस को तहरीर दे दी।

एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि प्राथमिक पड़ताल के बाद ही रुकमेस को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में रुकमेस ने बताया कि उसने घर में रखे सोने चांदी के जेवरात व नकदी देखी थी। इस कारण उसके मन में लालच आ गया। रुकमेस ने एक व्यक्ति का नाम भी लिया। उसने बताया कि दोनों ने मिलकर वहां से चांदी के बर्तनों को धीरे-धीरे चोरी करना शुरू कर दिया।  एसओ ने बताया कि जिस व्यक्ति का नाम वह ले रही है उसकी भूमिका चोरी में नहीं है। इसकी पुलिस ने पड़ताल कर ली है। रुकमेस के कब्जे से चांदी की कटोरी, एक दूधदानी, टोकरी, गिलास और चार सोने की टोकरी बरामद हुई हैं। महिला को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *