Nirbhik Nazar

देहरादून जिला अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार लगाएंगे 170 किलोमीटर दूर त्यूणी के बाना चिल्हार गाँव मे जनसदन  

देहरादून: विगत दिनों पूर्व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिला अधिकारियों को अपने जिला क्षेत्र के सुदूर गांव में ग्रामीणों से मिलकर वहां की समस्या और समाधान के निर्देश दिए थे और कुछ दिन बाद प्रदेश के मुख्य सचिव एस एस  संधू ने सभी जिला अधिकारियों को मौका मुआयना एवं गांवों में जाकर समस्या और उस के समाधान के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी । सी एस ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बताया था कि जिला अधिकारियों को धरातल पर जाकर कार्य करने की आवश्यकता है । ग्रामीणों की समस्या का समाधान अगर मौके पर किया जाए तो काफी हद तक समाज के हर वर्ग के लोगों को  न्याय  मिल सके ।

मुख्यमंत्री और मुख सचिव के आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी राजेश  कुमार ने देहरादून  जिला के दुरस्त गांव  चकराता से 70 km दूर वाना चील्हाड़ गांव में जन सदन लगाने का निर्णय किया है । जिलाधिकारी आर राजेश कुमार देहरादून से चकराता लगभग 95 किलोमीटर और फिर चकराता से बाना चिल्हार 75 किलोमीटर यानी देहरादून से बाना चिल्लाए 170 किलोमीटर की दूरी तय करके ग्रामीण गांव में जनता की समस्या और समाधान के लिए  जन सदन लगाएंगे । इस मौके पर जिलाधिकारी ने जिले के समस्त सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी कर जन सदन में ग्रामीणों के समस्या के समाधान के लिए उपस्थित रहने के निर्देश जारी किए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *