Nirbhik Nazar

रुद्रपुर का 26 वर्षीय साहिल सिंह बना स्टेट ऑफ अफ्रीकन डायस्पोरा के प्रधानमंत्री का सलाहकार, बढ़ा दिया उत्तराखंड का गौरव

रुद्रपुर: उत्तराखंड राज्य के रुद्रपुर के रहने वाले एक युवा ने 26 साल की छोटी उम्र में स्टेट ऑफ अफ्रीकन डायस्पोरा के प्रधानमंत्री का सलाहकार बन कर शहर का नाम देश ही नही विदेश में ऊंचा किया है जिनका नाम साहिल सिंह है। साहिल इससे पहले मॉडल यूनाइटेड नेशन के डेलीगेट रह चुके हैं।

साहिल की शिक्षा दीक्षा रुद्रपुर के रेनबो पब्लिक स्कूल में हुई है उनके पिता सेवा सिंह निर्माण कार्यों के ठेकेदार है और उनकी माता का कोरोना के चलते अप्रैल में निधन हो गया। वर्तमान में उनका परिवार ग्रीन पार्क में रहते है और साहिल खुद दिल्ली में रहते है। उनके पीएम का सलाहकार बनने के बाद शहरवासियों में खुशी का माहौल है। साहिल का कहना है की स्टेट ऑफ अफ्रीकन डायस्पोरा देश से प्रोटोकॉल मिलने के बाद उनका पहला काम भारत और स्टेट ऑफ अफ्रीकन डायस्पोरा के बीच मधुर संबंध बनाना है साथ ही दोनों देशों के बीच उद्योगों के बढ़ाने के साथ ही बैंकिंग और शिक्षा के के क्षेत्र में काम करना है।

27 वर्षीय साहिल सिंह रुद्रपुर शहर में पैदा हुए, पले-बढ़े और स्कूली शिक्षा रेनबो पब्लिक स्कूल में पूरी की, बाद में अच्छी शिक्षा दीक्षा के लिये वो नई दिल्ली चले गए महर्षि विश्वविद्यालय नोएडा से बीसीए की पढ़ाई की और उन्होंने आईटी और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में 33 डिप्लोमा सर्टिफिकेशन हासिल किया। जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़ कर नही देखा और कैरियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से ट्रेनिग कर कर की उसके बाद 2016 में उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के निजी सचिव रहे। जहा उनका मन नही लगा और उन्होंने इस्तीफा देकर दुबई की मल्टीनेशनल कंपनी में डायरेक्टर के रूप में काम किया।

उसके बाद भारत और कनाडा समेत अन्य देशों की कंपनी में कार्य करते रहे। जनवरी 2019 में मॉडल यूनाइटेड नेशन में डेलीगेट के रूप में नियुक्ति हुई जिसके बाद उन्होंने पब्लिक और सोशल वेलफेयर के क्षेत्र में काम किया साथ ही देश विदेश की कई बड़ी कंपनी और संस्थाओं में सलाहकार के रूप में काम कर रहे है। 2021 में यूनाइटेड यूथ सर्किट में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के रूप में नियुक्ति हुई जहां उनकी मुलाकात देश-विदेश के कई प्रधानमंत्री और राष्ट्रपतियों के साथ हुई। इनके इन्ही कार्य को देखते हुए स्टेट ऑफ अफ्रीकन डायस्पोरा के प्रधानमंत्री डॉ लुइस जॉर्ज टिन ने उन्हें 8 सितंबर 2021 को अपना सलाहकार नियुक्त किया साहिल पूरे देश मे सबसे कम उम्र के किसी विदेशी प्रधानमंत्री के सलाहकार बनने वाले पहले युवा है।

उनका कहना हैं की उनका पहला प्रयास भारत और स्टेट ऑफ अफ्रीकन डायस्पोरा के बीच मधुर संबंध बनाना है ताकि दोनों देशों के बीच मे आपसी तालमेल हो उसके साथ ही अफ्रीकन यूनियन के 55 देशों के साथ मिलकर डिजिटल विश्वविद्यालय बनाने के साथ ही अफ्रीका समेत विदेशों में एग्री बिजनेस और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाना है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *