Nirbhik Nazar

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दूसरे चरण का हरिद्वार से आगाज, यात्रा मे युवक की जमकर पिटाई

हरिद्वार: कांग्रेस के दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा आज शनिवार से हरिद्वार जिले में शुरू हुई । यात्रा में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा मौजूद हैं। यात्रा में हरीश रावत मौजूद नहीं थे, उन्हें पंजाब में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिरकत करनी थी।

विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस ने शनिवार को गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जिले में दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत कर दी। तीन दिनी यात्रा जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल हुए। अचानक पंजाब जाने के कारण पूर्व सीएम हरीश रावत यात्रा में शामिल नहीं हो सके। गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्षों के भ्रष्टाचार का अंत करने के लिए कांग्रेस परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। भूपतवाला स्थित श्री राधा-कृष्ण धाम से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने शुक्रवार शाम हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन कर आशीर्वाद लिया था। हजारों कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा यात्रा मे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष तिलकराज बेहड़, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, रणजीत सिंह रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

यात्रा मे युवक की पिटाई

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा जैसे ही प्रेम नगर आश्रम पहुंची तभी अचानक हंगामा मच गया, कांग्रेसी कार्यकर्ता एक युवक पर जमकर टूट पड़े युवक की सभी ने जमकर पिटाई की, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पीट रहे युवक को युवा कांग्रेसियों के हाथों से छुड़ाया और अपने साथ ले गई, बताया जा रहा है कि युवक मोबाइल चोर था और लोगों की जेब से मोबाइल चुरा रहा था तभी किसी कार्यकर्ता ने उसे पकड़ लिया और फिर सबने जमकर मोबाइल चोर पर हाथ साफ किया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *