Nirbhik Nazar

25 हजार लेकर AAP के कर्नल को चौकीदार की नौकरी देने वाले विभाग को क्लीन चिट, जानें क्या है जांच रिपोर्ट में

देहरादून। 25 हजार रुपये लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग में चौकीदार (सुरक्षा गार्ड) की नौकरी देने के मामले में जांच के बाद विभाग को क्लीन चिट दे दी गई। जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि आउटसोर्सिंग एजेंसी ने यह राशि तय मानकों के अनुरूप पंजीकरण शुल्क व धरोहर राशि के रूप में जमा कराई थी।

बीती सात सितंबर को आप ने इसे नियुक्तियों घपला बताकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया था। इस पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य और सचिव एचसी सेमवाल ने निदेशालय को प्रकरण की जांच के आदेश दिए। उपनिदेशक एसके सिंह ने दो दिन पहले शासन को जांच रिपोर्ट सौंप दी।

रिपोर्ट में बताया गया कि विभाग में मानव संसाधन की आपूर्ति के लिए ए-स्क्वायर मैनपावर साल्यूशन एजेंसी लखनऊ के साथ 31 मार्च 2022 तक का अनुबंध किया गया है। इसी साल छह अगस्त को अजय कोठियाल के आवेदन पर एजेंसी ने उन्हें चम्पावत जिले के वन स्टाप सेंटर में चौकीदार के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किया। रिपोर्ट में एजेंसी के हवाले से बताया गया है कि वह सभी आवेदकों से पंजीकरण शुल्क और चयनित होने पर धरोहर राशि लेती है।

धरोहर राशि संतोषजनक कार्य करने की स्थिति में ब्याज सहित लौटा दी जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत अजय कोठियाल से पंजीकरण शुल्क और धरोहर राशि जमा कराई गई। यह राशि नियुक्ति पत्र देने से पहले एजेंसी ने श्रीमती निर्मला सिंह सेवा समिति के खाते में आनलाइन जमा करवाई थी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *