Nirbhik Nazar

गणेश चतुर्थी के समापन समारोह मे कांग्रेसी नेताओं ने की शिरकत

देहरादून: गणेश चतुर्थी के समापन समारोह में कांग्रेस नेता हुए शामिल कैंट विधानसभा के अंतर्गत जी एम एस रोड इंदिरा पार्क और आसपास की कॉलोनी के लोगों ने आज गणेश चतुर्थी समापन समारोह आयोजित किया । जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय सचिव नरेंद्र सोठियाल समेत कई प्रमुख नेता इस रैली में शामिल हुए।

इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला भक्तों ने भी इसमें शिरकत की। आज निकाली गई के आगे -आगे ईश्वर भक्ति के भजन गाए जा रहे थे और अनेकों लोग नृत्य कर रहे थे ।इस मौके पर नवीन जोशी और धीरेंद्र प्रताप ने भक्तों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी और कहा कि ईश्वर भक्ति की शक्ति ही समाज को स्वारगिक सुखों की अनुभुति की‌ओर ले जा सकती है और जो लोग ईश्वर की भक्ति में लीन रहते हैं उन्हें ही परमात्मा का सच्चा आशीर्वाद मिलता है ।इस मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगों में ट्विंकल अरोड़ा ,पायल बहन ,, मधु ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *