Nirbhik Nazar

चरणजीत सिंह चन्नी संभालेंगे पंजाब की सरकार, अंबिका ने कर दिया या था इंकार, पढ़िये पंजाब का पूरा घटना क्रम

चंडीगढ़ :  पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के नाम को लेकर स्थिति साफ हो गई है। हरीश रावत ने घोषणा की है चरणजीत सिंह चन्‍नी पंजाब के नए सीएम हाेंगे। पहले बताया गया था कि फैसला थोड़ी देर में हाे जाने की संभावना है। सुखजिंदर सिंह रंधावा का पंजाब के नया सीएम बनना तय हो जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू माना जा रहा है। बताया जाता है कि कांग्रेस विधायकों की बैठक में सुखजिंदर सिंह रंधावा के नाम पर सहमति हो गई और उनका नाम आलाकमान को भेज दिया गया । दूसरी ओर, कुछ टीवी चैनलों के अनुसार सिद्धू समर्थक कई विधायक उस होटल में पहुंच गए हैं जहां पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश राव व पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक रुक हुए हैं। एक और मंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी से पार्टी प्रभारी व पर्यवेक्षकों से मिलने पहुंचे हैं।

वीडियो कांन्‍फ्रेंसिंग से भी सोनिया गांधी को विधायक दल के फैसले के बारे में बता दिया गया। अभी कांग्रेस की ओर से अधिकृत रूप से काेई घोषणा की गई है, लेकिन पंजाब कांग्रेस की ओर से राज्‍यपाल से मिलने के लिए समय मांगा है। पंजाब के नए कैबिनेट में दो उपमुख्‍यमंत्री बनाए जा सकते हैं।

अंबिका सोनी ने सीएम पद लेने से किया था इंकार

आपको बता दें की अंबिका सोनी का नाम सीएम पद के लिए तय हो गया था, लेकिन उन्‍होंने इस पेशकश को मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि उन्‍होंने यह पद लेने से इन्‍कार कर दिया है। अंबिका के मुताबिक किसी सिख को सीएम होना चाहिए। इससे पहले कांग्रेस विधायक दल के नए नेता व सीएम के लिए कल तक सुनील जाखड़ का नाम लगभग तय माना जा रहा था, लेकिन देर रात पंजाब कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता अंबिका सोनी का नाम भी चर्चाओं में आ गया।
बाद में यह बात सामने आई कि अंबिका साेनी ने स्वास्थ्य कारणाें का हवाला देते हुए आलाकमान से पंजाब सीएम पद के लिए इन्कार कर दिया। अंबिका सोनी ने भी रविवार दोपहर पंजाब के सीएम पद को स्‍वीकार करने से इन्‍कार करने की बात कही। हालांकि वह कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बुलावे पर उनसे मिलने पहुंचीं। बताया जा रहा है पंजाब में नेताओं के बीच खींचतान को देखते हुए हाईकमान अंबिका सोनी को सीएम बनाना चाहती है। अंबिका सोनी से पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत व चंडीगढ़ पहुंचे दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों अजय माकन और हरीश राय चौधरी ने भी बात की है।

 

जानिये पूरा घटना क्रम

 

  • – गुरुवार को 40 विधायकों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर अविश्वास प्रकट करते हुए हाईकमान को पत्र भेजा।
  • – शुक्रवार देर रात आलाकमान ने कांग्रेस विधायक दल की शनिवार को बैठक बुलाने का निर्देश दिया।
  • – शुक्रवार देर रात पहले हरीश रावत और फिर नवजोत सिंह सिद्धू ने विधायक दल की बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी।
  • – शनिवार सुबह से कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने फार्म हाउस पर समर्थक विधायकों की बैठक के लिए सबको फोन कर रहे थे।
  • -11.30 बजे खबर आई कि कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफा मांग लिया है।
  • -12.15 पर कैप्टन ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ, मनीष तिवारी समेत कई अन्य नेताओं से फोन पर बात की।
  • -12.41 पर जाखड़ ने ट्वीट करके हाईकमान के फैसले की प्रशंसा की और दिल्ली जाने की जानकारी दी।
  • – 12.50 पर कैप्टन ने समर्थक विधायकों की बैठक रद कर दी।
  • -1.15 बजे अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को फोन किया और कहा कि मेरा अपमान किया गया है।
  • -2.20 बजे पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय माकन व हरीश राय चंडीगढ़ पहुंचे। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने रिसीव किया।
  • -3.49 पर कैप्टन के बेटे रणइंदर सिंह ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कैप्टन अमरिंदर सिंह इस्तीफा देने राजभवन जा रहे हैं।
  • -4.20 बजे कैप्टन ने राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
  • -4.35 बजे कैप्टन ने मीडिया से बात की और हाईकमान के फैसले को अपना अपमान बताया।
  • -5.45 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुनने का अधिकार सोनिया गांधी को सौंप दिया गया।
  • -6.30 बजे राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने कैप्टन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया।
  • -7.00 बजे कांग्रेस विधायकों से कहा गया कि वह अभी कांग्रेस भवन में ही इंतजार करें।
  • रविवार सुबह कांग्रेस विधायक दल की बैठक स्‍थगित की गई।
  • रविवार को अंबिका सोनी का नाम अचानक सबसे ऊपर आ गया, ले‍किन करीब 11 बजे उन्‍होंने इससे इन्‍कार कर दिया।
  • दोपहर बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रायशुमारी की गई।
  • करीब 30 बजे सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम नए सीएम के लिए तय करने की खबर आई।
  • उसके बाद हरीश रावत ने सीएम पद के लिए चरण जीत चन्नी का नाम घोषित कर दिया
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *