देहरादून: चुनावी साल होने की वजह से सियासी दल घोषणाओं में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। उत्तराखंड की राजनीति में अपना मुकाम बनाने में जुटी आम आदमी पार्टी के अलावा कांग्रेस भी घोषणाओं में जुटी है। हालांकि, कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत ही वादों और दावों की लिस्ट बनाने में लगे हैं। मुफ्त बिजली के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी में युवाओं पर फोकस करते हुए छह घोषणाएं कर डाली तो फेसबुक पर हरीश रावत भी आगे आए।
#स्मार्ट_फोन यूज करना और उससे कनेक्टेड टेक्नोलॉजीज से अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए उपयोग करना, यह एक बड़ी शिक्षा है। #कांग्रेस सत्ता में आएगी, न केवल नौजवान लड़के-लड़कियों को बल्कि ग्रामीण 50 साल तक की, उम्र की #ग्रामीण महिलाओं को स्मार्ट फोन यूजेज और … 1/2 pic.twitter.com/sq3P8tRmar
— Harish Rawat (@harishrawatcmuk) September 19, 2021
उन्होंने कहा कि स्मार्ट फोन यूज और उससे जुड़ी तमाम जानकारियों का मौजूदा दौर में बेहद अहम रोल है। कांग्रेस के सत्ता में आने पर नौजवानों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले 50 साल के लोगों के लिए जगह-जगह कोचिंग सेंटर खोलने के बाद एक्सपर्ट के जरिये स्मार्ट फोन और इससे जुड़े तकनीक का ज्ञान दिया जाएगा।

दिल्ली की तर्ज पर आप ने उत्तराखंड में पहले 300 यूनिट फ्री बिजली की घोषणा की। वहीं, रविवार को सरकार बनने के छह माह में एक लाख नौकरी देने, बेरोजगारी भत्ता देने के साथ सरकारी व प्राइवेट सेक्टर में स्थानीय युवाओं के लिए 80 फीसद आरक्षण का वादा भी किया। वहीं, कांग्रेस से पूर्व सीएम हरीश रावत 200 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा पूर्व में कर चुकी है।
बेरोजगारों युवाओं व महिला उद्यमियों के लिए योजना तैयार करने को मिस कॉल नंबर भी जारी किया गया। इसके अलावा कई अन्य वादे भी हो चुके हैं। वहीं, अब हरदा ने फेसबुक के माध्यम से कहा कि हम चाहते हैं कि उत्तराखंड स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी के यूज में दूसरे राज्यों से आगे निकल सकें। डिजिटल के साथ कोरोना के दौर में यह बेहद फायदेमंद रहेगा।