Nirbhik Nazar

उत्तराखंड के इन 5 जिलों मे होगा अब कैंसर का इलाज, स्थापित की जा रही है कैंसर केयर यूनिट, पढ़िये ये खबर

देहरादून: उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में अब कैंसर मरीजों को भी इलाज की सुविधा मिलेगी। इसके लिए राज्य के पांच जिलों में कैंसर मरीजों के लिए कैंसर केयर यूनिट स्थापित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। राज्य में हल्द्वानी और दून मेडिकल कॉलेज को छोड़ सरकारी अस्पतालों में कैंसर के इलाज व केयर की सुविधा नहीं है।

अब स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच अस्पतालों में कैंसर केयर यूनिट स्थापित की जा रही है । पहले चरण में मरीजों की केयर पर काम होगा और उसके बाद इन सेंटरों में इलाज की अन्य सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक डॉ. सरोज नैथानी ने बताया कि इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

इन जिलों में मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव के अनुसार बागेश्वर, चम्पावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में कैंसर केयर यूनिट की स्थापना होनी है। इसके लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। केंद्र से इसके लिए बजट उपलब्ध होगा और उसी से मरीजों के लिए सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *