Nirbhik Nazar

जनता को धोखा दे रही है उत्तराखंड सरकार, नेता प्रतिपक्ष का बीजेपी पर प्रहार

रुड़की: कांग्रेस की परिवर्तन रैली खानपुर विधानसभा क्षेत्र के ढंडेरा में पहुंची। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सरकार जनता को धोखा देने का काम कर रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार प्रदेश में चरम पर है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, विधायक काजी निजामुद्दीन फुरकान, अहमद वीरेंद्र रावत, पूर्व दायित्वदारी मनोहर लाल शर्मा समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से राजमार्ग जाम

मंगलौर पहुंचते ही कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा से राजमार्ग जाम हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कांग्रेस की ओर से शनिवार से हरिद्वार जिले में परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया है। रविवार को विभिन्न विधानसभा से होते हुए कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रात्रि 8:30 बजे मंगलौर में पहुंची। यहां मंगलौर पेट्रोल पंप पर जनसभा का आयोजन किया था। इस दौरान मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। भीड़ के चलते दिल्ली देहरादून राजमार्ग पूरी तरह से जाम हो गया। काफी देर तक जब जाम नहीं खुला तो पुलिस को अधिकांश वाहनों को दूसरे रूट से भेजना पड़ा। इसके बाद रात्रि 9:00 बजे कांग्रेस की ओर से जनसभा शुरू की गई। हालांकि जनसभा में जबरदस्त भीड़ रही जिसकी वजह से काफी कार्यकत्र्ता पंडाल के अंदर तक भी नहीं जा पाए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *