Nirbhik Nazar

उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का “आप” पर वार, पहले दिल्ली में वादे पूरे करे केजरीवाल सरकार

हल्द्वानी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आम आदमी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि जिस तरह से एक दल उत्तराखंड में चुनावी माहौल बनाने में जुटी है और तरह-तरह के वादे कर रही है। वह इन वादों को पहले दिल्ली में लागू करे। वहां पर बेरोजगारी चरम पर है और स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। जनता ऐसी कोरी घोषणाओं में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि अबकी बार 60 पार का नारा बुलंद होगा।

रामपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि विपक्ष राज्य में नेतृत्व विहीन है वह अपने नेता को लेकर की लड़ाई में लड़े हैं वह जनता से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के बारे में बताया और कहा कि भाजपा मजबूत संगठन है राज्य में डबल इंजन की सरकार है। युवा नेतृत्व होने के साथ ही भाजपा सरकार ने अब तक बेहतरीन काम किया है। इसलिए मिशन 2022 पता करने के लिए हमारी टीम तैयार है और जनता का भी हमें लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। कौशिक ने कहा उत्तराखंड को आत्मनिर्भर बनाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं पर केंद्रित जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए जनता के बीच जायेगी। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। इसके लिए पार्टी में लगातार मंथन चल रहा है।

अनुशासनहीनता के लिए भाजपा का स्पष्ट संदेश

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के बीच लगातार हो रही बयानबाजी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है सार्वजनिक रूप से बयानबाजी ठीक नहीं है। इस मामले में दोनों को स्पष्ट संदेश दिया जा चुका है। हालांकि उन्होंने कार्रवाई को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *