Nirbhik Nazar

झारखंड मे नाबालिग छात्रा से 5 युवकों ने किया बलात्कार, दारू थाने में दर्ज की गई FIR, आरोपी अभी फरार

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच युवकों पर वारदात को अंजाम देने के आरोप लगे हैं। उन्होंने घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी भी पीड़िता को दी थी। इसी के चलते पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को नहीं दी। इस बीच पीड़िता की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

नाबालिग छात्रा से हैवानियत, 5 पर केस दर्ज

नाबालिग से गैंगरेप मामले में परिजनों की शिकायत पर दारू थाने में दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, शनिवार को छात्रा दो युवतियों के साथ किसी काम के चलते घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान पांच लड़कों ने बाइक से उनका पीछा किया। इनमें से दो युवती भागने में सफल रही। पीड़ित छात्रा को उन लोगों ने पकड़ लिया और अपनी बाइक से सूनसान इलाके में ले गए। इसके बाद पांचों युवकों ने पूरी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों ने पीड़िता को दी वीडियो वायरल करने की धमकी

परिजनों ने दर्ज कराई गई शिकायत में पड़ोस के गांव में ही रहने वाले युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। दो युवकों की पहचान भी कर ली गई है, लेकिन घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। परिजनों के मुताबिक, आरोपी युवकों ने पीड़िता को दुष्कर्म का वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी, जिसके कारण शुरू में उसने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी।

तबीयत बिगड़ने के बाद पीड़िता को कराया गया अस्पताल में भर्ती

बाद में तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। सोमवार को परिजन पीड़िता को लेकर हजारीबाग जिला मुख्यालय स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *