Nirbhik Nazar

राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद मे नौकरी के लिए शिक्षक देंगे बच्चों को ज्ञान, चयन उसका होगा जिसका छात्र करेंगे गुणगान, पढ़िये पूरी खबर…

धनबाद:  राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में जल्द ही अंशकालीन व्याख्याताओं की बहाली होगी। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में व्याख्याताओं के चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। नौ अक्टूबर शाम पांच बजे तक अहर्ता रखने वाले उम्मीदवार अपना बायोडाटा polytechnic_dhanbad@yahoo.co.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट और स्वयं उपस्थित होकर भी आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा दी गई है।

छात्रों के फीडबैक के आधार पर अंतिम मेधा सूची जारी होगी

अंशकालीन व्याख्याताओं के चयन में झारखंड सरकार की ओर से लागू आरक्षण नीति के तहत कार्यानुमति दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र में आरक्षण कोटि मसलन सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस, अन्य पिछड़ा वर्ग का जिक्र करना अनिवार्य होगा। संस्थान में पहले से कार्यरत अंशकालीन व्याख्याता जो सत्र 2021-22 में कार्य करने के इच्छुक हैं वो दोबारा शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अनुभव प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार का आयोजन सिर्फ शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच के लिए होगा। उम्मीदवारों का अंतिम चयन शैक्षणिक और अनुभव प्रमाण पत्रों के प्राप्तांक के आधार पर किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट होने वाले उम्मीदवार को एक घंटे का वर्गकार्य अनिवार्य होगा। इसके लिए इन्हें कोई मानदेय या यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। वर्गकार्य में छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर साक्षात्कार में उम्मीदवारों को अंक दिया जाएगा। छात्रों के फीडबैक के आधार पर मिले अंकों के आधार पर ही अंतिम मेधा सूची जारी होगी।

11 बजे से होगा साक्षात्कार

आवेदन प्राप्ति के बाद अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद के मुख्य प्रशासनिक भवन में पहुंचना होगा। साक्षात्कार का आयोजन 22 और 23 अक्टूबर को किया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्वघोषणा पत्र देना होगा कि वो स्वस्थ और सुरक्षित अनुभव कर रहे हैं। उनके परिवार में कोई भी सदस्य कोरोना संक्रमित नहीं है और पिछले 30 दिनों से कोविड-19 के कंटेनमेंट जोन में नहीं है।

इन विषयों के लिए अंशकालीन व्याख्याता का होगा चयन

  • भौतिकी, रसायन, गणित एवं अंग्रेजी-मानवता : संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी स्नातकोत्तर डिग्री, साक्षात्कार 22 अक्टूबर सुबह 11 बजे से।
  • यांत्रिक, सैनिक, धातुकर्म, कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियंत्रण और विद्युत-इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण शाखा : संबंधित शाखा में प्रथम श्रेणी स्नातक या समकक्ष डिग्री, साक्षात्कार 23 अक्टूबर सुबह 11 बजे से।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *