Nirbhik Nazar

महंत नरेंद्र गिरि की कॉल डिटेल मे मिले हरिद्वार के 18 सफेदपोशों के नंबर, SIT कसेगी शिकंजा, हरिद्वार SSP बोले यूपी पुलिस को मिलेगा पूरा सहयोग

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की आत्महत्या के मामले में यूपी की एसआईटी जांच में कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नरेंद्र गिरि के मोबाइल कॉल डिटेल में हरिद्वार के 18 लोगों के नंबर मिले हैं। जिनसे नरेंद्र गिरी की लगातार कई बार लंबी बातें हुई। इनमें कई प्रॉपर्टी डीलर बताए जा रहे हैं। कनखल थाना क्षेत्र की कई बीघा जमीन का सौदा होना बताया जा रहा है। यूपी पुलिस की एसआईटी ने हरिद्वार पुलिस से भी इस मामले में संपर्क किया है।

एसआईटी जांच के दायरे में हरिद्वार के रसूखदारों का नाम जुड़ने से हड़कंप मचा है। इनमें कई संत और नेता भी बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जमीन की डील नरेंद्र गिरि के माध्यम से हुई थी। नरेंद्र गिरि को एडवांस के रूप में पैसे भी दिए थे। काफी वक्त से डील पूरी नहीं होने पर प्रॉपर्टी डीलर एडवांस दिए रुपये वापस मांग रहे थे। इसका भी नरेंद्र गिरि पर काफी दबाव था। जिसके लिए उनको इसी शुक्रवार को हरिद्वार भी आना था। लेकिन नरेंद्र गिरि की 20 सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में प्रयागराज में मौत हो गई।

कई संतों से भी होगी पूछताछ 

अखाड़ों की संपत्ति और जमीन की डील को लेकर यूपी एसआईटी कई संतों से पूछताछ करने की तैयारी में भी जुट गई है। वहीं कुछ संत पूछताछ की बात सामने आने के बाद भूमिगत होने की तैयारी में भी हैं। बताया जा रहा है कि जमीन की डील को लेकर नरेंद्र गिरि और प्रॉपर्टी डीलरों की बीच की कड़ी हरिद्वार के कुछ प्रमुख संत बने हुए थे। जमीन के मामले में इन संतों को काफी लाभ होना था।

यूपी पुलिस को जो भी मदद चाहिए। हरिद्वार पुलिस जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। 

– डॉ. योगेंद्र रावत, एसएसपी हरिद्वार 

नरेंद्र गिरि की मोबाइल कॉल डिटेल में हरिद्वार के 18 लोगों के नाम आने की जानकारी हुई है। जमीन की खरीद फरोख्त की बात आ रही है। लेकिन मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीबीआई जांच में सब समाने आ जाएगा।

श्रीमहंत रविंद्र पुरी, सचिव निरंजनी अखाड़ा

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *