Nirbhik Nazar

हिंदी  फिल्म “सुमेरु” का ट्रेलर रिलीज-उत्तराखंड में हुई ज्यादातर शूटिंग, 1 अक्टूबर को होगी देशभर में रिलीज़

मसूरी : मसूरी के एक होटल में बॉलीवुड फिल्म सुमेरू का ट्रेलर रिलीज किया गया। इस मौके पर  फिल्म के अभिनेता अभिनेत्री , फिल्म के निर्माता, निर्देशक संगीतकार और अन्य कलाकारों ने शिरकत की।  फिल्म के लेखक, निर्देशक अविनाश ध्यानी हैं और ध्यानी  फिल्म में हीरो की  भूमिका में भी हैं जबकि संस्कृति भट्ट  हीरोइन के  किरदार में नज़र आएंगी। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड के हर्षिल, धनोल्टी, देहरादून और मसूरी के साथ सूरत में भी की गई है

फिल्म के मेन लीड एक्टर, राइटर और डायरेक्टर  अविनाश ध्यानी के मुताबिक यह  फिल्म 1 अक्टूबर को  पूरे देश में रिलीज  की जाएगी।  ध्यानी के मुताबिक फ़िल्म की ज्यादातर शूटिंग उत्तराखंड में की गई है , उन्होंने कहा कि कुदरत के बेपनाह हुस्न की दौलत  को समेटे  उत्तराखंड में ऐसे दिलकश नजारे और शूटिंग लोकेशंस हैं जो विदेशों में भी कहीं देखने को नहीं मिलेगे।  उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार फिल्म नीति को आगे बढ़ाएगी जिससे बॉलीवुड नामी  निर्माता निर्देशक भी शूटिंग के लिए उत्तराखंड  खिंचे चले आएंगे। अविनाश के मुताबिक उनकी फिल्म “सुमेरू ” एक म्यूजिक लव स्टोरी है, फ़िल्म के किरदारों की एक्टिंग,  स्टोरी  और म्यूजिक को दर्शक  जरूर पसंद करेंगे।

वहीं फिल्म की हीरोइन  संस्कृति भट्ट के मुताबिक ये उनकी पहली फिल्म है और इसे लेकर वो बहुत एक्साइटेड हैं , संस्कृति ने कहा कि फिल्म में कई खूबसूरत दृश्यों का फिल्मांकन किया गया है, फिल्म का संगीत भी बहुत सुंदर है, उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा।  इस फिल्म की खास बात यह भी है कि इसके  मुख्य गीत “अतरंगी सतरंगी”  को  मसूरी के ही ध्रुव लाल कुमोला  ने अपनी आवाज दी है। बॉलीवुड के उभरते सिंगर  ध्रुव कुमोला ने कहा कि इस फ़िल्म के जरिए पहली बार उन्हें बॉलीवुड में गाने का चांस मिला है, उन्होंने उम्मीद जताई कि वो दिन दूर नहीं जब वो भी बॉलीवुड में अपनी आवाज़ के जादू से उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे

फ़िल्म के ट्रेलर रिलीज के मौके पर मुख्य अतिथि  पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता, मुकेश लाल,   गढ़वाली फिल्मों के निर्माता निर्देशक प्रदीप भण्डारी ,लोक ग्याक मीणा राणा,   जितेन्द्र पँवार,  पूर्व पालिकाध्यक्ष  ओपी उनियाल,  शूरबीर भण्डारी, प्रोमिला नेगी , पुष्पा पडियार,कमल भण्डारी ,संजय कुमोला , रविन्द्र भट्ट,  सभासद गीता कुमाई , दर्शन रॉवत,   प्रताप पँवार,  बलदेव पँवार,  मोहन पेटवाल, वीरेंद्र कैंतुरा , रजत अग्रवाल,पूर्ण रावत,  अजय मार्क ,अनिता सक्सेना ,अनिता पुंडीर  मौजूद रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *