Nirbhik Nazar

मिशन एप्पल योजना का बजट दोगुना करेगी उत्तराखंड सरकार

देहरादून:  उत्तराखंड सरकार मिशन एप्पल योजना का बजट दोगुना करेगी। यह घोषणा शुक्रवार को दून स्थित रेंजर्स मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कही। उन्होंने कृषि मंत्री की मांग पर उद्यान कर्मचारियों को भी कोरोना वॉरियर्स घोषित करने की बात कही।

सीएम ने उद्यान विभाग के कार्यक्रम को सराहा। साथ ही कहा कि किसानों और बागवानों के हित से जुड़े कामों में विभागीय स्तर पर तेजी लाई जाएगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल बोले, अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव से उत्तराखंड में सेब उत्पादन को नई दिशा मिलेगी। सीएम-मंत्री के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रदर्शनी में रखे गए फलों को देखा और प्रदर्शनी लगाने वाली फर्मों और कंपनियों का आभार जताया। निदेशक उद्यान डॉ. एचएस बवेजा ने कहा कि उत्तराखंड में बागवानी को बढ़ावा देने और गुणवत्तायुक्त उत्पादन की दिशा में काम जारी है। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक महेश नेगी, अपर सचिव डॉ. राम बिलास यादव, डॉ. अजय कुमार कर्नाटक, संजय श्रीवास्तव, गौरीशंकर, डॉ. नृपेंद्र चौहान, उत्तराखंड सेब उत्पादक संघ के अध्यक्ष डीपी उनियाल, डॉ. एके यादव, डॉ. बीएस नेगी मौजूद थे। इस महोत्सव में काफी संख्या में किसान-बागवान पहुंचे थे। यह महोत्सव रविवार को संपन्न होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *