Nirbhik Nazar

तमिलनाडु: कांग्रेसी सांसद कार्ति चिदंबरम की मौजूदगी में ही भिड़ गए कांग्रेसी, एक-दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, देखें वीडियो

नई दिल्ली: तमिलनाडु के शिवगंगा में कांग्रेस की बैठक के दौरान जबरदस्त हंगामा मच गया और एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। खास बात ये है कि बैठक में कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम भी मौजूद थे और उनके सामने ही कांग्रेसी आपस में भिड़ गए।

दरअसल, ये बैठक शिवगंगा जिला कांग्रेस इकाई ने बुलाई थी ताकि आगामी स्थानीय चुनाव को लेकर चर्चा की जा सके। बैठक में पार्टी के दो गुट पहुंचे थे और बैठक शुरू होने के साथ ही इनमें विवाद शुरू हो गया। बहस से शुरू हुआ झगड़ा मारपीट तक पहुंच गया और फिर एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गई।

ये मारपीट सांसद कार्ति चिदंबरम की मौजूदगी में ही हुई। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस यहां पहुंची और कांग्रेसियों को यहां से हटाया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *