Nirbhik Nazar

13 साल की बच्ची ने उत्तराखंड की उन्नति और नवनिर्माण के लिए कर्नल कोठियाल को भेंट किया अपना गुल्लक

नैनीताल: आज नैनीताल में कर्नल कोठियाल से मिलने 13 साल की बच्ची पहुंची जिसने उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए कर्नल कोठियाल को अपनी जमा पूंजी की हुई गुल्लक भेंट की। रोजगार गारंटी यात्रा के शुभारंभ के दौरान जहां एक तरफ सड़कों पर सभी लोगों का जोश दिखाई दे रहा था तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की ‘उन्नति’ के लिए आज नैनीताल में  13 साल की ‘उन्नति’ ने अपना गुल्लक कर्नल कोठियाल को देते हुए इसी उत्तराखंड नवनिर्माण के लिए अपनी तरफ से भेंट बताया किया । जिसके बाद कर्नल कोठियाल ने कहा, अगर 13 साल की ये बच्ची उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना देख सकती है तो आप और हम जैसे लोग क्यों नहीं? उन्होंने कहा उत्तराखंड के इन्हीं बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हमें बदलाव लाना है, हमें पूरा विश्वास है आने वाला कल उत्तराखंड के लिए बेहतरीन होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *