Nirbhik Nazar

गर्भवती के साथ गैंगरेप से बिहार की राजधानी शर्मसार,पटना पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, पढ़िये पूरी खबर

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। इसका आरोप तीन लोगों पर है। ये वारदात बेऊर थाना इलाके में शनिवार की रात अंजाम दी गई जब महिला घर से खाना खाकर टहलने के लिए निकली थी। इसी दौरान तीन लोगों ने उसे अगवा कर लिया और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

गैंगरेप के दो आरोपी गिरफ्तार

पीड़ित महिला की उम्र 21 साल बताई जा रही है और साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि वो 6 महीने के गर्भ से है। वारदात का खुलासा तब हुआ जब रविवार की सुबह करीब चार बजे कुछ यात्रियों ने पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर महिला को रोते हुए देखा। इसके बाद इसकी खबर रेल पुलिस ( जीआरपी ) को दी गई।
इस कांड के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान विशाल कुमार (21) और अंकित कुमार (19) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी श्याम कुमार फरार था। सभी आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं। जीआरपी ने सुबह करीब छह बजे महिला थाने को सूचना दी थी।


क्या कहना है पुलिस का
महिला थाने की थानेदार ने बताया कि महिला छह महीने की गर्भवती है और रात के खाने के बाद अपने घर से टहलने निकली थी। इसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ कर उसका उसका मुंह बंद कर दिया ताकि वह चिल्ला न सके। वो उसे जबरन पास के एक सुनसान स्थान पर ले गए जहां तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया। घटना लगभग आधी रात को हुई।

पति निजी कंपनी में करता है काम
थानेदार के मुताबिक पीड़िता एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती है और उसका पति एक निजी फर्म में काम करता है। बेउर में उसके पति का मकान है। सभी घर पर ही थे और जब टहलने गई पीड़िता घर नहीं लौटी तब उसकी तलाश शुरू की गई। आरोपी भी उसी इलाके के हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *