Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे “आप” को झटका दे गये कार्यकर्ता, हुए बीजेपी शामिल

देहरादून: दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड में भी सरकार बनाने की कोशिशों में जुटी आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। आप के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। मंगलवार को प्रदेश पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की उपस्थिति में आप छोड़कर आए नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। कौशिक ने दावा किया कि आप के 29 पदाधिकारियों समेत 75 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं।


मंगलवार को निर्धारित समय से एक घंटा देरी से शुरू हुए ज्वाइनिंग कार्यक्रम से पहले विभिन्न दलों के पदाधिकारियों के शामिल होने के संकेत दिए गए थे। लेकिन पार्टी कार्यालय में केवल आप से जुड़े लोग ही भाजपा में शामिल हुए। ज्वाइनिंग में पार्टी नेता कुंवर जपेंद्र सिंह की भूमिका अहम मानी जा रही है। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समेत कई नेता मौजूद रहे।

सिर्फ तीन पदाधिकारी गए: आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने भाजपा के दावे को झूठ करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा में आप के केवल तीन पदाधिकारी मनोज द्विवेदी, नवीन सिंघल और जितेंद्र मलिक शामिल हुए। इनमें से सिंघल निष्क्रिय थे।

जमानत भी नहीं बचेगी : द्विवेदी

आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव का पद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए मनोज द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखंड के विस चुनाव में आप जीतना तो दूर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएगी। कहा कि आप कहती थी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ेंगे। खुद को राष्ट्रवादी बताती थी। वह बेरोजगारी भत्ता और फ्री बिजली की घोषणा कर रही है, लेकिन यह नहीं बता रही है कि इसके लिए पैसा कहां से आएगा। यह लोगों में भ्रम पैदा करना है, जो राष्ट्रवाद नहीं हो सकता है।

भाजपा में आप से ये नेता हुए शामिल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के मुताबिक मनोज द्विवेदी, संजीव तोमर, शिव कुमार, अरविंद मिश्रा, दिगंबर भारद्वाज, राजीव तिवारी, विपुल कुमार, देवेश वशिष्ठ, अनिल शर्मा, दीपक कौशिक, राजेश गौतम, रामवीर सिंह, दयानंद, मदन, आदित्य मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, महेंद्र चौहान, विनीत तिवारी, धर्माज, विकास, सतपाल शर्मा, शेर सिंह, सूरज, रेखा, वंशिका सिंह, जितेंद्र मलिक, अमित नौटियाल समेत कई आप नेता भाजपा में शामिल हुए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *