Nirbhik Nazar

आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन’ पर ‘बिल गेट्स’ हुए पीएम मोदी के मुरीद, पढ़िये क्या बोले गेट्स…

नई दिल्ली: आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करने वाले माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद कहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले 100 दिनों में बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिला है और आने वाले दिनों में और अधिक लोग लाभान्वित होंगे। गेट्स फाउंडेशन के को-चेयरमैन बिल गेट्स ने गुरुवार को आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की। उन्होंने इस योजना की लॉन्चिंग के 100 दिनों में 6 लाख से ज्यादा मरीजों द्वारा लाभ उठाए जाने पर सुखद आश्चर्य प्रकट किया। उन्होंने योजना की जोरदार सफलता के लिए भारत सरकार को बधाई दी।

उन्होंने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर लिखा, ‘आयुष्मान भारत के पहले 100 दिन के मौके पर भारत सरकार को बधाई। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि कितनी बड़ी तादाद में लोग इस योजना का फायदा उठा चुके हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गेट्स के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘तारीफ के लिए धन्यवाद, मिस्टर बिल गेट्स। आयुष्मान भारत गरीबों को उच्च गुणवत्ता और सस्ती स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता से उपजा है। पहले 100 दिन उल्लेखनीय रहे! बड़ी संख्या में लोगों को फायदा हुआ है और आने वाले दिनों में और भी लोगों को इसका लाभ मिलेगा।’

आयुष्मान भारत योजना दुनिया के लिए एक मॉडल

प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीब और मध्यमवर्गीय लोगों को ध्यान में रख कर महात्वाकांक्षी आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की है। दुनिया की सबसे बड़ी चिकित्सा उपकरण कंपनी में से एक जीई हेल्थकेयर ने इस सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना की जमकर तारीफ की है। जीई हेल्थकेयर के सीईओ और अध्यक्ष किरैन मर्फी ने कहा है कि यदि आयुष्मान भारत सफल होता है तो यह विकासशील देशों के लिए कम लागत वाली स्वास्थ्य सेवा प्रणाली विकसित करने के लिए एक मॉडल हो सकता है।उन्होंने कहा कि हम कम लागत वाली एक सिस्टम विकसित कर सकते हैं, जो दुनिया भर में स्वास्थ्य सेवा के लिए बेहद कारगर हो सकता है।

मोदी सरकार का 4 वर्षों में 4′पिलरपर फोकस

जनसामान्य का स्वास्थ्य देश के उन मुद्दों में से है, जिनकी व्यापकता सबसे अधिक है। इसके बावजूद दशकों तक इस धारणा को खत्म करने के प्रयास नहीं के बराबर हुए कि हेल्थ सेक्टर के लिए सब कुछ स्वास्थ्य मंत्रालय ही करेगा।मोदी सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी वास्तविक जरूरतों को समझते हुए हेल्थ सेक्टर से जुड़े अभियानों में स्वच्छता मंत्रालय, आयुष मंत्रालय, रसायन और उर्वरक मंत्रालय, उपभोक्ता मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भी शामिल किया। इन सब मंत्रालयों को मिलाकर चार Pillars पर फोकस किया जा रहा है जिनसे लोगों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *