Nirbhik Nazar

कैप्टन अमरिंदर का ऐलान – बीजेपी जॉइन नहीं कर रहा लेकिन कांग्रेस छोड़ूंगा, अपमान सहन नहीं हो रहा…

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही जारी अटकलों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जवाब दे दिया है। कैप्टन ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि वह कांग्रेस छोड़ रहे हैं क्योंकि उनसे इतना अपमान सहा नहीं जा रहा है। बता दें कि कैप्टन मंगलवार को दिल्ली आए थे और तब उन्होंने किसी भी नेता से मुलाकात की बात को खारिज किया था लेकिन बुधवार को ही कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

गुरुवार सुबह कैप्टन अमरिंदर ने दिल्ली में ही राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल से भी मुलाकात की है। कैप्टन ने एनडीटीवी से कहा, ‘मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा लेकिन कांग्रेस छोड़ रहा हूं। इतना अपमान सह नहीं पा रहा।’ कैप्टन ने कहा, ‘अभी तक मैं कांग्रेस में हूं लेकिन कांग्रेस में रहूंगा नहीं। मैं अपने साथ ऐसा बर्ताव नहीं होने दूंगा।’

बता दें कि इस बीच कांग्रेस ने भी अमरिंदर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी और कमलनाथ लगातार अमरिंदर से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में रहते हुए भी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से न मिलकर बीजेपी नेताओं से मुलाकात कर के कैप्टन ने भी साफ संदेश दे दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *