Nirbhik Nazar

तीन सगी बहनों को हो गया 1 ही आशिक से प्यार, तीनों एक साथ आशिक के साथ हो गईं फरार ! पढ़िये पूरी खबर…

रामपुर: कई बार अपने सुना होगा कि एक ही लड़के पर दो लड़कियों का क्रश था। मगर ऐसा बहुत ही कम ही देखने को मिलता है कि दो बहनें एक ही लड़के के साथ प्रेम करने लगी हों और दोनों में से किसी को भी इससे कोई दिक्कत न हो और एक लड़के पर तीन सगी बहनों का दिल आ जाना, तो बेहद दुर्लभ मामला है और देखने को भी कम ही मिलता है। मगर उत्तर प्रदेश के रामपुर में ऐसा ही हुआ है। यहाँ एक ही लड़के के प्यार में पागल तीन बहनें उसके साथ घर से फरार हो गईं हैं। यह अजीब घटना रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र से सामने आई है।

यहाँ लगभग एक हफ्ते तीनों लड़कियाँ अपने माता-पिता या अन्य रिश्तेदारों को बताए बगैर ही लड़के के साथ भाग गईं। एक ही समय में तीनों बहनों के अचानक गायब हो जाने से घबराए परिवार वाले उन्हें खोजने के लिए लिए निकल पड़े। लगभग 8 दिन पहले अपने घर से भागी तीनों बहनों को उनके परिजन आसपास के गाँवों में उनकी खोज कर रहे हैं। परिवार के सदस्य अपने रिश्तेदारों और परिचितों से भी उनके बारे में पूछताछ कर रहे हैं, मगर अभी तक तीनों बहनों का कोई पता नहीं चल सका है। जहाँ तीनों बहनों की खोज की जा रही है, वहीं गाँव और आसपास के इलाके में तीन लड़कियों के गायब होने की खबर फैल गई है। उनके गायब होने के संभावित कारण को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की अफवाहें और कयास लगाए जाने लगे। कहानी ये भी है कि तीनों लड़कियों का एक आदमी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था।

बताया जा रहा है कि तीनों बहनों का एक ही युवक के साथ प्रेम संबंध था और इसी वजह से संभवत: वो उसके साथ भाग गईं। इनमें से दो बहनें बालिग थीं जबकि एक नाबालिग (14) थी, सबसे बड़ी बहन तलाक़शुदा बताई जा रही है। परिवार की बदनामी के भय से लड़कियों के परिवार वालों ने अब तक चुप्पी साध रखी है। जीमनगर तीन सगी बहिनों के एक साथ गायब होने का मामले से मचे हड़कंप के बाद अब इसमें कुछ अलग ही कहानी सामने आ रही है। घर से गायब हुई तीनों सगी बहनें हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी, लेकिन स्थानीय समाचार पत्रों के अनुसार ये एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला है, जिसमें तीन सगी बहनों को एक लड़के से प्यार हो गया। उनके परिवार वाले नहीं माने तो वह लड़के के साथ घर से भाग गईं।

अजीमनगर थाना क्षेत्र से एक गांव की तीन बहनें घर से बिना बताए कहीं चली गईं थीं। तीनों के अचानक गायब होने से सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने तीनों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला. जो लड़कियां गायब हुईं उनकी एक ही युवक से प्रेम प्रसंग की क्षेत्र में चर्चा की जाती रही है।  तीनों सगी बहनें हैं, जिनमें दो वालिग और एक नावालिग है। तीनों की प्रेमी के साथ फरार होने की थी चर्चा जोर पकड़ रही थी, इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इस पर फौरन पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में होने की जानकारी

बताया जा रहा है कि तीनों पिता से नाराज़ हो गईं और इसी के चलते उन्होंने घर छोड़ दिया। पुलिस पड़ताल में जुट गई है तीनों बहनों के उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में होने की भी जानकारी मिली है वह अपनी बड़ी बहन के यहां बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पहले परिवार के लोग इस बात को छुपाते रहे। बाद में इसकी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस तक मामला पहुंच गया। बात गांव और आसपास क्षेत्र में फैल गई, जिसके बाद लोग बातें बनाने लगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *