Nirbhik Nazar

छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर बिहारी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से मुलाक़ात…

देहरादून: बिहारी महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल छठ पूजा में उत्तराखंड प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की माँग  को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की । महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि बिहारी महासभा विगत 15 वर्षों से उत्तराखंड में छठ पूजा का भव्य आयोजन करते आ रही है 4 दिन चलने वाले इस महाव्रत की शुरुआत  8 नवंबर से 11 नवंबर तक चलेगा आठ नंबर को नहाए खाए का कार्यक्रम होगा इसी दिन से व्रत की शुरुआत हो जाएगी पूजा करने वाले व्रती, युवा,युवती सुबह उठ कर नहा धोकर  कर के घर की साफ सफाई करके फिर लौकी और चना की दाल का प्रसाद गहन करेंगे  9 नवंबर को महाप्रसाद  खरना का कार्यक्रम होगा 10 तारीख को शाम के समय अर्ध का समय होगा और 11 तारीख को सुबह के समय अर्ध होगा । इस महाव्रत को देखते हुए बिहारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र देकर 10 तारीख को सार्वजनिक अवकाश की मांग की है।

 महासभा के सचिव चंदन कुमार झा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि चार दिन  चलने वाला कठिन व्रत है इसलिए व्रतियो  को समय और आराम की आवश्यकता होती है ।और बहुत थकान हो जाती है जिस को देखते हुए 10 तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित की जाए । सचिव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बताया कि बिहारी महासभा देहरादून के तपकेश्वर  घाट पर ,चंद्रबनी घाट पर, और प्रेम नगर घाट पर, तपोवन मे  प्रमुख रुप से छठ पूजा का आयोजन  करते आ रही है ।सभी घाटों पर महिला भर्तियों को लंबे समय तक ठंढा पानी में जल में उतर कर नदी में स्नान करना होता है। और काफी समय तक पानी में ही रहना पड़ता है ।उनकी सुविधा के लिए घाटो  पर चेंजिंग रूम की  व्यवस्था कराई जाए।

सभा ने ठंड को देखते हुए चारों स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने की मांग की है। महासभा  के पदाधिकारियों ने पूजा हो रहे चारों स्थानों पर  साफ-सफाई की भी मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बिहारी महासभा के प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्थ किया है कि उन की मांग पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी और सभी स्थानों पर घाट की साफ-सफाई अलाउ की अवस्था महिला  के चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी । महासभा के अध्यक्ष एवं सचिव  ने पुष्कर सिंह धामी को खरना के महा प्रशाद खाने के लिए और अर्ध देने के लिए निमंत्रण भी दिया है। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों प्रतिनिधि मंडल में  बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह, सचिन चंदन कुमार झा ,कोषाध्यक्ष रितेश कुमार,सह सचिव प्रभात कुमार, कार्यकारिणी के सदस्य आलोक कुमार, अमरेंद्र कुमार,  गोविंदगढ़ मंडल के अध्यक्ष विनय कुमार मौजूद रहे  ।।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *