Nirbhik Nazar

पीएम का उत्तराखंड दौरा: कांग्रेस 5 नवंबर को करेगी शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक एवं भजन-कीर्तन, पीएम को याद दिलायेगी अपने वादे

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के दौरान आगामी पांच नवंबर को कांग्रेस प्रदेशभर में सभी जिलों में 12-12 शिवालयों में गंगाजल से जलाभिषेक एवं भजन-कीर्तन का आयोजन करेगी। ऐसा करके कांग्रेस पीएम मोदी को वर्ष 2019 में उनकी केदारनाथ यात्रा के दौरान धाम में किए जाने वाले पुनर्निर्माण कार्यों से संबंधित उनके किए वादों की याद दिलाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में अपने केदारनाथ दौरे के दौरान कई वादे किए थे, लेकिन भाजपा सरकार के विगत पांच वर्ष के कार्यकाल में केदारनाथ धाम में सारे निर्माण कार्य अवरूद्ध हो गए हैं।


इस दौरान एक इंच भी काम आगे नहीं बढ़ा। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर पांच नवंबर को केदारपुरी आ रहे हैं। इसलिए उनके वादों को याद दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस से वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, पार्टी के सभी पदाधिकारी, अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष आदि सभी भागीदारी करेंगे।

पीएम के कार्यक्रम में अखाड़ों को भी किया जा सकता है आमंत्रित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच नवंबर को केदारनाथ दौरे को लेकर अखाड़ों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। पीएमओ के निर्देश पर चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड हरिद्वार व ऋषिकेश के प्रसिद्ध अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से संपर्क कर रहा है। माना जा रहा है कि पीएम के केदारनाथ दौरे पर अखाड़ों के महामंडलेश्वरों को भी आमंत्रित किया जा सकता है।

पीएम मोदी के केदारनाथ दौरे को लेकर सरकार व प्रशासन तैयारियों में जुटा है। मोदी बाबा केदार की विशेश पूजा अर्चना करेंगे। दर्शन कार्यक्रम के लिए देवस्थानम बोर्ड के माध्यम से प्रसिद्ध अखाड़ों के महामंडलेश्वरों से संपर्क किया जा रहा है। देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ.हरीश गौड़ ने बताया कि अखाड़ा प्रमुख, प्रतिनिधियों के नाम, पता, फोन नंबर, संबंधित अखाड़े का संक्षिप्त परिचय की जानकारी मांगी जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *