Nirbhik Nazar

अपनी शादी के 15 दिन पहले दोस्त की GF को लेकर भाग गया दूल्हा, जब दुल्हन को पता चला तो..

जयपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है, जहां विवाह से 15 दिन पहले दूल्हा अपने ही दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया. हालांकि, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़के और लड़की दोनों को खोज लिया और उन्हें परिवार वालों के हवाले कर दिया. मामला जिले के रातानाड़ा इलाके का है. पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम एक परिवार ने अपनी बेटी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिजनों ने शिकायत में बताया था कि उनकी बेटी नर्सिंग कर रही है, मगर शुक्रवार से घर से लापता है.

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने जब खोजबीन शुरू की, तो पता चला कि लड़की पाबूपुरा के रहने वाले बादल नायक नाम के युवक के साथ शादी के इरादे से भाग गई है. पुलिस ने बादल और लड़की को थाने लाकर जब पूछताछ की, तो उन्होंने बताया कि वो दोनों विवाह करना चाहते हैं, मगर शनिवार होने के कारण उनकी शादी नहीं हो पाई. पुलिस के अनुसार, बादल नायक अपने दोस्त अमित की प्रेमिका को लेकर भाग गया था. अमित का ब्रेकअप होने के बाद लड़की को बादल से प्यार हो गया था. बताया जा रहा है कि विगत 6 वर्षों से बादल और उस लड़की का प्रेम प्रसंग चल रहा है. लेकिन इसी बीच बादल की शादी कहीं और फिक्स हो गई. उसकी शादी 14 नवंबर को होनी थी.

रातानाड़ा थाने के SI भंवर सिंह ने बताया है कि दुल्हन ने दूल्हे बादल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है. इसके साथ ही थाने में दुल्हन ने तैश में आकर बादल को थप्पड़ भी लगा दिया. बाद में पुलिस ने बीच-बचाव कर मामले को ठंडा कराया. हालांकि, पुलिस ने दूल्हे बादल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *