Nirbhik Nazar

केंद्रीय मंत्री के सामने बोली बिहार मे महिला : ई-श्रम कार्ड बनाने के एवज में मुझे देने पड़े पैसे, देखिये वीडियो…

पटना: बिहार में ई-श्रम कार्ड बनाने के एवज में श्रमिकों से पैसे वसूले जा रहे हैं। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब जब ई-श्रम कार्ड का वितरण कर रहे केंद्रीय मंत्री ने एक महिला लाभार्थी से सवाल पूछा कि आपको कार्ड बनाने के लिए पैसा तो नहीं देना पड़ रहा है। इसके जवाब में महिला ने बताया कि उसे ई-श्रम कार्ड के लिए 100 रुपए देने पड़े। केंद्रीय मंत्री ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

बिहार के मजदूरों को ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड से जोड़ने को लेकर राजधानी पटना में ई-श्रम कार्ड वितरण सह निबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रामेश्वर तेली और बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा मौजूद थे। राज्य सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को निबंधित करने के लिए ई-श्रम कार्ड वितरण करने का समारोह चल रहा था। इस दौरान केंद्रीय श्रम संसाधन राज्य मंत्री रामेश्वर तेली के सामने एक महिला श्रमिक ने पैसे देने की बात बताई, जबकि केंद्र सरकार मुफ्त में गरीबों का ई-श्रम कार्ड बना रही है। महिला नाम का किरण देवी है। किरण ने मंत्री को बताया कि उसके ई-श्रम कार्ड को बनाने के लिए 100 रुपए देना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री ने दिए जांच के आदेश

महिला की बात सुनकर मंत्री जी चौंक गए और वहां पर खड़े बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा से कहा कि इस मामले की जांच कराएं और देखें आखिर क्या कुछ मामला है क्योंकि श्रम संसाधन विभाग श्रमिकों को पैसे देने और सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए यह ई-श्रम कार्ड बनाने का काम कर रही है ना कि श्रमिकों से इसके लिए पैसे लिए जा रहे हैं। इसकी श्रमिक कार्ड बनाने में सरकार एक भी रुपया श्रमिकों से नहीं ले रही है और यह पूरी तरह से निशुल्क है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *