Nirbhik Nazar

आप नेता कर्नल अजय कोठियाल की मांग : देवस्थानम बोर्ड को भंग करे सरकार

देहरादून: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता कर्नल (सेनि) अजय कोठियाल ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड पर सरकार पंडा समाज और तीर्थ पुरोहितों को गुमराह कर रही है। उन्होंने सरकार से देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग कर पूर्व की व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

सोमवार को कोठियाल ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड मामले में कमेटी का गठन कर 30 अक्टूबर तक तीर्थ पुरोहितों के हक में फैसला लेने की बात कही थी, लेकिन निर्धारित तिथि निकलने के बाद भी सरकार कमेटी का खेल खेलकर तीर्थ पुरोहितों को बरगला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आस्था के नाम पर तीर्थ पुरोहितों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। देवस्थानम बोर्ड के जरिये सरकार ने हिंदू धर्म की परंपराओं पर प्रहार करने का अपराध किया है।

इससे तीर्थ पुरोहित इस कदर व्यथित हो गए हैं कि गंगोत्री-यमुनोत्री में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में पूजा-पाठ बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही परंपराओं पर सरकार की चोट को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी शुरुआत से तीर्थ पुरोहितों और पंडा समाज के साथ खड़ी है। कहा कि सरकार ने शीघ्र देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं किया तो पार्टी भी तीर्थ पुरोहितों के साथ आंदोलन में सड़कों पर उतरेगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *