Nirbhik Nazar

सेना के जवानों के साथ दीपावली मनाने चीन सीमा पर पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

चमोली: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सेना के जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाने के लिए चीन सीमा चमोली जिले के सीमांत क्षेत्र माणा पोस्ट पर पहुंचे। राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी बदरीनाथ धाम में दर्शन भी करेंगे। बात दें कि राज्यपाल पदभार संभालने के बाद गुरमीत सिंह पहली बार सीमांत क्षेत्र स्थित माणा पोस्ट का रुख किया। सीमा पर चीन के साथ तनातनी के बीच सीमांत क्षेत्र में सैनिकों के साथ दीपावली पर्व मनाने के उनके कार्यक्रम को अहम माना जा रहा है। इस दौरे के बाद मुख्यमंत्री धामी दोपहर करीब 12 बजे ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के नगला तराई गांव स्थित अपने आवास भी जाएंगे। वह गुरुवार शाम देहरादून वापसी करेंगे।

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी दीपावली की शुभकामनाएं

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को दीपावली एवं गोवद्र्धन पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों के खुशहाल एवं सुखी जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

यह पर्व आपसी प्रेम, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी को दीपावली पर कमजोर एवं वंचित वर्ग के लोगों के जीवन में उजाला लाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व अशांति पर शांति, बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है। दीपावली मां लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा की आराधना तथा सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *