Nirbhik Nazar

महाराष्ट्र के काश्तकारों और विशेषज्ञों की टीम उत्तराखंड के किसानों और अन्य स्वरोजगार से जुड़े लोगों को सिखायेगी उन्नति की बारीकियां

पिथौरागढ़: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि उत्तराखंड में स्वरोजगार से खुशहाली बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए जल्द ही एक विशेषज्ञ टीम महाराष्ट्र से उत्तराखंड भेजी जाएगी।राज्यपाल कोश्यारी ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में लोगों से मुलाकात की। लोगों से विभिन्न मामलों पर चर्चा की और सुझाव दिए। तमाम पुराने साथियों ने विश्राम गृह पहुंचकर उनका स्वागत किया।

मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कोश्यारी ने कहा कि महाराष्ट्र में कृषि व औद्यानिकी से जुड़े लोग अपने उत्पादों को पेटेंट और ब्रांडिंग कराकर अच्छी आय कर रहे हैं। उत्तराखंड में भी कृषि और औद्यानिकी में तमाम ऐसे उत्पाद हैं, जिनके पेटेंट और ब्रांडिंग से मुनाफा बढ़ाया जा सकता है। मुनस्यारी में राजमा का उत्पादन कर रहे लोग आधुनिक तौर तरीकों का प्रयोग कर आय बढ़ा सकते हैं। शीघ्र ही महाराष्ट्र से उन्नत काश्तकार व विशेषज्ञों की एक टीम उत्तराखंड आएगी जो यहां के किसानों और अन्य स्वरोजगार से जुड़े लोगों से मिलकर उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की बारीकियां सिखाएंगे। इस अवसर पर पिथौरागढ़ की विधायक चंद्रा पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, भाजपा कार्यकर्ता गिरीश जोशी, जुगल किशोर पांडे आदि मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *