Nirbhik Nazar

अगर दीवाली की रात में दिख जाए ये जीव तो समझ जाओ खुल गई आपकी किस्मत

न्यूज़ डेस्क: आज दिवाली का त्योहार है जो हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। आज मां लक्ष्मी का घर में आगमन होगा। आज के दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते हैं। जिससे मां लक्ष्मी धन में वृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है। मान्यता है कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और पूरे वर्ष घर में सुख संपदा का वर प्रदान करती हैं। बता दें कि कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली के त्योहार पर अक्सर हमें कई ऐसे संकेत मिलते हैं जो हमारे भविष्य की घटनाओं का हिंदू धर्म शास्त्रों में कई ऐसे शुभ-अशुभ संकेतों के बारे में बताया गया है जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं का पूर्वाभास कराती हैं तो ध्यान दें

उल्लू – मां लक्ष्मी के वाहन के रूप में उल्लू को देखा जाता है। शकुन शास्त्र की मानें तो दिवाली की रात उल्लू का दिखना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि यदि दिवाली की रात उल्लू के दर्शन हो जाए तो इससे साल भर घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहता है।

बिल्ली – ऐसे तो बिल्ली को देखना अशुभ माना जाता है लेकिन शकुन शास्त्र के अनुसार दिवाली की रात घर में या आस-पास बिल्ली दिखना मां लक्ष्मी के आने का सूचक होता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आपको अपने घर के आसपास बिल्ली दिख जाए तो घर में खुशहाली आती है।

गाय –हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार गाय की हमेशा पूजा की जाती है। दिवाली की रात गए के दिखने का अर्थ है कि मां लक्ष्मी परिवार में प्रेम की वर्षा करती है। गाय दिखने से परिवार के लोगों में स्नेह बढ़ता है और एका मजबूत होती है।

छछूंदर- इसके अलावा छछूंदर का दिखना भी शुभ संकेत देता है। दिवाली पर छछूंदर दिखने का ये मतलब होता है कि आप काफी भाग्यशाली हैं और साथ ही आपकी पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं खत्म होने लगती हैं। अगर दीपावली पर आपको छछूंदर दिखे तो उसे भगाएं नहीं, अपने रास्ते से जाने दें।

छिपकली- छिपकली से कई लोग डरते हैं। पूजन के बाद छिपकली दिखना अच्छा माना जाता है। छिपकनी दिखना ये संकेत देता हैं कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हैं। पुराणों के मुताबिक दिवाली पर ऐसा होने पर बिगड़े काम बनते हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *