Nirbhik Nazar

केदारनाथ में पीएम मोदी  ने गर्भगृह में पूजा कर लिया आशीर्वाद, आदि शंकराचार्य की मूर्ति का किया अनावरण

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पहुंच बाबा केदार का आशीर्वाद लिया। गर्भगृह में प्रधानमंत्री ने लगभग 18 मिनट तक की पूजा। 8 बजकर 42 मिनट पर पूजा शुरू हुई, जो नौ बजे तक चली। इसके बाद पीएम मोदी ने स्वयंभू शिवलिंग की परिक्रमा भी की। पूजा के दौरान पुरोहितों ने पीएम मोदी के अगले पांच साल प्रधानमंत्री बनने की भी कामना की। इसके बाद पीएम मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।

आदि शंकराचार्य की प्रतिमा का किया अनावरण

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची और 35 टन वजनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने वहां बैठकर मानस पूजा की। ये प्रतिमा कर्नाटक के मैसूर में में तैयार की गई। कृष्ण शिला से निर्मित इस प्रतिमा को पिछले दिनों पहले गौचर और इसके बाद वायुसेना के हेलीकाप्टर की मदद से केदारनाथ पहुंचाया गया था।

हेलीपैड से मंदिर तक पैदल गए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से लगाव किसी से छुपा नहीं है। वे कई बार बाबा केदार के दर्शनों को यहां आ चुके हैं। आज फिर एक बार पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। विशेष विमान से हेलीपैड पर पहुंचने के बाद वे मंदिर के लिए पैदल ही निकल पड़े। हालांकि, हेलीपैड पर ऑल टेरिन वाइकल भी रखा गया था, लेकिन पीएम मोदी ने पैदल मंदिर तक पहुंचने का निर्णय लिया।

पीएम मोदी ने इन योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आदि शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण समेत करीब 320 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें आदि शंकराचार्य की समाधि, सरस्वती नदी पर घाट निर्माण, तीर्थ पुरोहितों के आवास, मंदाकिनी नदी पर सुरक्षा दीवार और गरुड़ चट्टी पैदल मार्ग पर पुल का निर्माण शामिल हैं।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, सीएम, विधानसभा समेत कई मंत्री पहुंचे स्वागत को 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस अलर्ट मोड पर रही। एयरपोर्ट के चारों ओर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही। राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी,केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अलावा कई विधायक और मंत्री पीएम मोदी के स्वागत के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र समेत कई विधायक भी पहुंचे एयरपोर्ट

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर, विधायक राजपुर खजादास, विधायक हरबंस कपूर, विधायक उमेश शर्मा, विधायक विनोद चमोली, अनिल गोयल भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *