Nirbhik Nazar

बेटा चुरा लाया कार, बाप को लगा नागवार, बेटे को कर दिया पुलिस की गाड़ी मे सवार…

गोरखपुर: उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर में एक पिता ने अपने ही बेटे को पुलिस के हवाले करके मिसाल पेश कर दी है। लोग इस पिता की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बेटा लग्‍जरी कार चुराकर घर लाया था। पिता को जब पता चला कि वो एक बार पर बैठा शराब पी रहा है तो वे वहां पहुंच गए और पूछताछ के बाद लोगों की मदद से बेटे को पकड़कर पेड़ से बंधवा दिया। इसके बाद पुलिस बुला ली।

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर के मोहद्दीपुर के रहने वाले कार्तिकेयन शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे अपनी पत्नी का इलाज कराने गोरखनाथ रोड स्थित एक हॉस्पिटल में गए थे। पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराकर वह बाहर निकले तो उनकी लग्जरी कार गायब थी। उन्होंने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ ही कार की खोजबीन शुरू कर दी थी। उधर, देर शाम करीब 8 बजे गुलरिहा थाना क्षेत्र के जैनपुर गांव के ओम प्रकाश गुप्ता को पता चला कि उनका बेटा नई कार लेकर आया है और शराब भट्टी पर शराब पी रहा है।

इसके बाद ओमप्रकाश मौके पर पहुंच गए। उन्‍होंने अपने बेटे से कार के बारे में पूछा। पूछताछ पर पहले तो बेटा पिता से भि‍ड़ गया फिर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। गांववालों की मदद से पिता ने बेटे को पकड़कर रस्सी से पेड़ में बंधवा दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी। प्रत्‍यक्ष‍दर्शियों के अनुसार खुद को छुड़ाकर भागने के लिए बेटे ने पिता को कई जगह दांतों से काट भी लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया और कार को भी कब्जे में ले लिया।

चोरी करने वाले से ही स्‍टार्ट कराई कार 

पुलिस ने लग्‍जरी कार और कार चुराने वाले दोनों को अपने कब्‍जे में ले लिया था लेकिन काफी कोशिश के बाद भी कार का दरवाजा नहीं खोल पाई। इसके बाद उसी लड़के से कार खोलने और स्‍टार्ट करके थाने ले चलने को कहा गया जो कार चुराकर लाया था। लड़के ने तुरंत कार स्‍टार्ट कर दी और लेकर थाने पहुंच गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *