Nirbhik Nazar

पत्नी पर चढ़ रहा था प्यार का खुमार, सर पे हो रहा था खून सवार, कर दी पति की हत्या और हो गई फरार…

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे नोएडा के थाना फेस 2 पुलिस ने युवक की हत्या का खुलासा करते हुए शनिवार रात को चचेरे भाई समेत दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या पत्नी ने देवर संग साजिश रचकर कराई थी। मृतक देवर-भाभी के अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। पुलिस ने महिला को साजिश के आरोप में नामजद किया है। हालांकि अभी मृतक की पत्नी फरार है।

सेट्रल जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मूलरूप से बदायूं निवासी संतोष यादव भंगेल में अपनी पत्नी के साथ रहता था। कुछ दूरी पर ही संतोष का चचेरा भाई रिकेंद्र भी रहता था। संतोष गाड़ी चलाने के लिए सुबह चला जाता था और रात में वापस आता था। दिन में रिकेंद्र का संतोष के घर पर आना जाना था। इस बीच रिकेंद्र के संतोष की पत्नी से अवैध संबंध हो गए। इस बात की जानकारी संतोष को हो गई तो उसने रिकेंद्र के साथ कहासुनी करके घर पर आना जना बंद कर दिया था। संतोष की पत्नी ने रिकेंद्र को बुलाया और पति की हत्या करने की साजिश रच डाली। दिवाली की रात को रिकेंद्र ने योजना के तहत संतोष को गिले-शिकवे दूर करने के लिए शराब पार्टी के लिए सेक्टर-88 के पार्क में बुलाया था। रिकेंद्र का दोस्त पिंटू पहले से वहां पर मौजूद था। तीनों ने शराब पीना शुरू किया और संतोष को अधिक शराब पिलाकर नशे में धुत कर दिया। जब वह नशे में बेकार हो गया तो रस्सी से उसका गला घोट दिया। बेहोश होने के बाद संतोष के चेहरे को आरोपियों ने बुरी तरह कुचल दिया। इससे युवक की मौत हो गई। हत्यारोपी मौके से फरार हो गए।

शुक्रवार दोपहर को घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पहचान नहीं हो पाई। शनिवार को पहचान हुई और पूछताछ की तो रिकेंद्र और पिंटू को हिरासत में ले लिया गया। शनिवार रात को सख्ती से पूछताछ की तो आरोपियों ने हत्या करना कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि हत्या मृतक की पत्नी के कहने पर की थी। पुलिस ने हत्या के मामले में रिकेंद्र ओर पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पत्नी को साजिश करने में नामजद किया है। हालांकि अभी मृतक की पत्नी फरार है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *