Nirbhik Nazar

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय की मांग, कांग्रेस प्रदेश 40 प्रतिशत महिलाओं को दे टिकट…

देहरादून:  2022 उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड में भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर महिलाओं को चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने की पैरवी की है। इस संबंध में उन्होंने प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत को पत्र लिखा है।

पूर्व विधायक व वनाधिकार आंदोलन के संयोजक किशोर उपाध्याय ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव को भेजे पत्र में कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तरप्रदेश में आगामी चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का संकल्प लिया है। उत्तराखंड में भी कांग्रेस को यही कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रियंका ने उत्तरप्रदेश में स्थानीय समुदायों को वन, जल संपदा पर उनके हक-हकूक देने का वायदा किया है। साथ में साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने का संकल्प भी लिया है। उपाध्याय ने अन्य दलों से भी यह सुझाव स्वीकार करने की अपेक्षा की। उन्होंने कांग्रेस के साथ ही सभी विपक्षी दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर उत्तराखंडियों को वनों पर हक-हकूक दिलाने का अनुरोध किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *