Nirbhik Nazar

इस बार ऐसे मनाया जाएगा झारखंड मे विधानसभा स्थापना दिवस

रांची: झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस (22 नवंबर) के मौके पर इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जायेगा़ कोरोना संक्रमण को देखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है़. सरकार भी 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर कोई विशेष समारोह आयोजित नहीं कर रही है़ विधानसभा स्थापना दिवस पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा.

नहीं होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को है, जबकि झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को है. विधानसभा की स्थापना पर स्थापना दिवस समारोह को लेकर विधानसभा द्वारा तैयारी की जा रही है़ हालांकि कोई विशेष समारोह का आयोजन नहीं किया जायेगा. कोरोना को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा रहा है.

सर्वश्रेष्ठ विधायक का होगा चयन

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर सर्वश्रेष्ठ विधायक और उत्कृष्ट सेवा के लिए तीन कर्मियों को सम्मानित करने की परंपरा है़ इस वर्ष स्थापना दिवस पर इस परंपरा को आगे बढ़ाया जायेगा. सर्वश्रेष्ठ विधायक के चयन के लिए झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो द्वारा कमेटी गठित की जायेगी़ इस कमेटी के द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक का चयन किया जाएगा. आपको बता दें कि झारखंड विधानसभा द्वारा स्थापना दिवस की तैयारी की जा रही है.

झारखंड स्थापना दिवस पर मिलेगी सौगात

इससे पहले झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर को रांची वासियों को एक सौगात मिलने वाली है. 110 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी में बन कर तैयार भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पार्क का उद्घाटन 15 नवंबर को होगा. रांची के जेल चौक स्थित पुराना जेल परिसर के 13 एकड़ में बने पार्क के अंदर केंद्रीय सहायता से संग्रहालय का निर्माण भी किया गया है.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *