Nirbhik Nazar

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मे सीएम सहित शामिल हुए उत्तराखंड के कई दिग्गज

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दूसरे ही दिन हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश के लिए खासी अहम मानी जा रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उत्तराखंड से 13 सदस्य शामिल हैं। इन सभी के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होना अनिवार्य है। इनमें से सात सदस्य देहरादून स्थित भाजपा मुख्यालय से शामिल हो रहे हैं। निशंक अपने खराब स्वास्थ्य की वजह से बैठक का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। जबकि अनिल बलूनी और महेंद्र पांडेय दिल्ली से बैठक में शामिल हुए। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद तीरथ रावत और सांसद अजय भट्ट प्रदेश मुख्यालय से नहीं जुड़े । बैठक में आगामी चुनाव और पार्टी कार्यक्रमों पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई।


मिथक तोड़ना चाहती है प्रदेश भाजपा

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा 2022 के चुनावों में प्रदेश में बना मिथक तोड़ना चाहती है। प्रदेश की स्थापना के लगभग दो दशक में यहां पर कोई भी सियासी पार्टी लगातार दो बार सत्ता में नहीं आ सकी है। बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस का सत्ता में आती रही हैं। भाजपा नेता लगातार दावा करते रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व और पुष्कर सिंह धामी के युवा चेहरे की जुगलबंदी प्रदेश में बना मिथक तोड़ देंगे और भाजपा दूसरी बार भी प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।

बूथ-बूथ जाकर वोटरों को साधने की कवायद

सियासी सूत्रों का मानना है कि पार्टी इसके लिए सघन प्रचार की रणनीति बना रही है। बूथ-बूथ जाकर वोटरों को साधने की कवायद के साथ ही पार्टी अखबारों, इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ ही सोशल मीडिया पर सक्रियता तेज करेगी। केंद्र की कामयाब योजनाओं को वोटरों से वाकिफ कराने का काम भी किया जाएगा। इसके  साथ ही महंगाई और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों की धार कुंद करने की कोशिश भी की जाएगी। बताया जा रहा है कि बीते दिनों में उपचुनावों में हार के बाद डीजल और पेट्रोल के दामों में कमी इसी रणनीति का हिस्सा है। उत्तराखंड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री  विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ,सांसद अजय टम्टा भाजपा मुख्यालय में मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *