Nirbhik Nazar

सरकार पर उठाए सवाल तो पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह पर डाल दिया गया मुकदमों का जाल ! पढ़िये पूरी खबर

लखनऊ: बीजेपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर सवाल पूछे तो पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह पर ताबड़तोड़ 7 मुकदमे दर्ज करा दिए गए। उनका दर्द ट्विटर पर छलका तो लोगों ने भी उनसे सहानुभूति जताई। उन्होंने अपनी पीड़ा बयान करते हुए कहा कि अपना दर्द कभी लिखता नहीं पर एक सेवानिवृत्त अधिकारी के लिए 7 मुक़दमों की कागजी कार्यवाही तक झेलना क्या होता है, यह मैं और मेरा परिवार समझता है। उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए लिखा- बयान देने थाने बुलाया जाता है। कोर्ट-कचहरी आना जाना होता है, पेंशन का बहुत अच्छा उपयोग हो रहा है। मैं नहीं तो एक दिन इतिहास सब लिखेगा। पूर्व IAS का कहना है कि अखिलेश सरकार में मैंने प्रदेश व्यापी छात्र आंदोलन चलाया, मुकदमे तो नहीं हुए, एक दिन अखिलेश जी ने मेरे लिए पुलिस सुरक्षा भेज दी।

उनका कहना है कि योगी जी कहते हैं पिछली सरकार में बेगुनाहों पर मुक़दमे होते थे। मैं सिर्फ ट्विटर पर सवाल पूछने के लिये 7 मुक़दमे झेल रहा हूँ इस बयान पर हंसू या रोऊँ? कुछ मित्रों, आप जैसे साथियों और ईश्वर का आशीर्वाद रहा है कि तमाम प्रताड़नाओं के बाद भी कम से कम हम निडर होकर सच लिख पाए, कह पाए। विगत कुछ वर्षों में गिरफ़्तारी और FIR को लोकतंत्र के खिलाफ एक हथियार की तरह उपयोग किया गया है। युवा इसकी गम्भीरता समझें, निडर होकर आवाज उठाएं।

https://twitter.com/suryapsingh_IAS/status/1457232966631845890

उधर, सोशल मीडिया पर लोगों ने पूर्व IAS के हक में आवाज उठाई। एक ने लिखा- 18वीं सदी के तो हम लोग नहीं थे पर अहसास होता ह कि उस वक्त भी कुछ ऐसा ही माहौल रहा होगा। सिमरनजीत कौर ने कहा कि हम लोग इस पीड़ा को महसूस तो नही कर सकते पर, ये समझते है की उस व्यक्ति को कितनी भावनात्मक पीड़ा होती होगी जिसने एक लोक सेवक के रूप में देश को अपना जीवन समर्पित किया हो और उसके खिलाफ उसी देश के अनपढ़ नेता साजिश करते हो। उन्होंने ढाढस बंधाते हुए लिखा कि हम सभी आपके साथ हैं।

अंजलि सिंह ने लिखा- बेशक बेहद कठिन होता है सर। ज़िन्दगी में किसी को नहीं पसंद की वो थाने, कोर्ट के चक्कर काटे। पूजा ने सूर्य प्रताप पर तंज कसते हुए कहा- सेवानिवृत्त आईएस देश की जनता को गुमराह नहीं करता? अभी कुछ देर पहले ट्वीट किया है की बीजेपी सरकार गरीबों की राशन योजना बंद कर रही है। जबकि कोरोना के बाद PM गरीब अनाज योजना जो चलाई गई थी वह 30 नवंबर को बंद की जा रही है। लोगों को गलत जानकारी देकर भड़काते हो,फिर FIR होते ही मासूम बनने का नाटक करते हो।

सादिक ने लिखा- पूरा देश पोल्ट्री फार्म बन गया है जिस पर जुल्म हो रहा है वही चिल्ला रहा है। बाकी तो दाना चुगने में लगे हैं। एक यूजर ने कहा कि इन जैसे नेता लोगों ने संविधान की धज्जियां उड़ा दी है, यह लोग संविधान से ऊपर बैठे हैं। एक महिला ने लिखा- संघियों को अंग्रेजी सरकार का पालतू इसी लिए बताया जाता है, क्योंकि जिस प्रकार अंग्रेजो के खिलाफ उस समय बोलने पर मुकदमे होते थे और जेलों में ठूस दिया जाता है। आज भाजपा के शासित राज्य यही नीति अपना रहे है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *