Nirbhik Nazar

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस: राज्यपाल ने किया परेड का निरीक्षण, सीएम ने की ये घोषणाएँ, पीएम मोदी सहित कांग्रेस और “आप” ने भी दी शुभकामनायें

देहरादून: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देहरादून में पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह(सेवानिवृत्त) ने परेड की सलामी ली। इसक बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ डीजीपी अशोक कुमार और एडीजी पीवीके प्रसाद भी शामिल रहे। वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य निर्माण में योगदान देने वाले शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड लगातार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। केंद्र सरकार का इसमें पूरा सहयोग रहा है। केंद्र से विकास कार्यों के लिए एक लाख करोड़ की मदद की गई है। योजना है कि प्रदेश के दूरस्त क्षेत्रों को 2025 तक लिंक मार्ग से जोड़ा जा सके। जिससे पहाड़ों में भी विकास की बयार बह सके।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि पहाड़ की जवानी और पानी दोनों पहाड़ के काम आए( उत्तराखंड पहला राज्य है जहां पहाड़ में हेली सेवा की शुरुआत की गई है। हेमकुंड को रोपवे से जोड़ा जा रहा है। केदारनाथ धाम तक केबल कार से पहुंचा जा सकेगा। केंद्र सरकार के सहयोग से केदारपुरी में 225 करोड़ रुपये के कार्य पूरे हो गए हैं। अन्य धामों में विकास कार्य हो रहा है। सरकार ने आपदा में बेहतर रणनीति अपनाई। कोशिश की जा रही है आपना की रणनीति पर और बेहतर काम किया जा सके। पुलिस कर्मियों की वेतन विसंगति को दूर करने का काम किया है। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया है। हमारी सरकार का पूरा कार्यकाल पलायन पर फोकर रहा। रिवर्स पलायन पर काम किया।


सीएम ने की कई घोषणाएं
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कई घोषणाएं भी कीं।
– उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन को बढ़ाने की घोषणा की। जिन आंदोलनकारियों को 3100 रुपये पेंश्न मिलती थी। उसे बढ़ाकर 4500 किया गया। वहीं, जिन्हें 5000 मिलती थी उसे बढ़ाकर 6000 किया गया है।
– जनपद स्तर पर महिला छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।
– गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए निशुल्क दवा की व्यवस्था की जाएगी।
– देहरादून हल्द्वानी में नशा मुक्ति केंद्र खोले जाएंगे।
– राज्य में विदेश रोजगार प्रकोष्ठ का गठन किया जाएगा।

इससे बाद वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 21वें राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर गैरसैंण जाएंगे। वहां वह भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में राज्य स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे।

सीडीएस आज राजभवन में कार्यक्रम में होंगे शामिल

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में आयोजित स्वाल्पाहार कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी प्रतिभाग करेंगे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) द्वारा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। जिसे उनके द्वारा स्वीकार किया गया है।

सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का तांता

राज्य स्थापना दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर भी सुबह से बधाईयों का तांता लगा है। कांग्रेस और आप समेत अन्य राजनीतिक दलों ने उत्तराखंड को 21वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीटर पर पोस्ट किया ‘उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर देवभूमि के अपने सभी भाइयों और बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

कांग्रेस ने अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा ‘देवभूमि उत्तराखंड वासियों को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कांग्रेस परिवार राज्य निर्माण के सभी अमर शहीदों और राज्य आंदोलनकारियों को नमन करता है।’

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी अपने ट्वीटर हैंडल पर लिखा ‘उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर सभी उत्तराखंडवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राज्य आंदोलन के दौरान शहीद हुए आंदोलनकारियों के बलिदान को सादर नमन। ‘

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *