Nirbhik Nazar

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बोले- खनन प्रेमी सरकार है उत्तराखंड सरकार, नया मधु कोड़ा बनने की कर रही तैयारी

देहरादून: कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर खनन में जमकर लूट मचाने का आरोप लगाया। कहा कि उत्तराखंड में भी जल्द एक नया मधु कोड़ा सामने आने जा रहा है। खनन के जितने पट्टे साढ़े चार साल में नहीं हुए, उतने महज तीन महीने के भीतर कर दिए गए। खनन कारोबारियों पर बकाया करोड़ों के बकाया को रफा दफा करने की तैयारी चल रही है। खनन के इस खेल में सरकार में उच्च पदों पर बैठे लोग तक शामिल हैं।

अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली न होने देने के लिए प्रशासनिक मशीनरी का दुरूपयोग किया। जानबूझकर कांग्रेस की रैली वाले दिन ही सरकार ने अपनी रैली आयोजित कर दी। वो भी कांग्रेस के आयोजन स्थल से महज 100 मीटर दूर।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *