Nirbhik Nazar

दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग का गर्भपात कराने पहुंचे परिजन, डॉक्टरों ने कर दिया पुलिस को फोन …

लुधियाना: शिमलापुरी इलाके में एक युवक ने करीब साढ़े चार महीने पहले नाबालिग को धमकियां देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकियां दी कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए। नाबालिग ने इस बारे में किसी को बताया तो नहीं, लेकिन वह गर्भवती हो गई। उसके पेट में दर्द रहने लगा। जब परिवार वालों को पता चला तो वह भी बिना किसी को सूचना दिए सिविल अस्पताल गर्भपात कराने पहुंच गए। वहां से डॉक्टरों ने इसकी जानकारी थाना शिमलपुरी पुलिस को दे दी। इसके बाद पुलिस ने जांच की और पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी लाल बहादुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है।


पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी बेटी 16 साल की है। 24 जून को वह किसी काम से बाहर गए थे तो उसकी बेटी घर में अकेली थी। आरोपी लाल बहादुर ने मौके का फायदा उठाया और नाबालिग बेटी को घर में अकेली देख घुस गया। आरोपी ने नाबालिग लड़की को धमकियां दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता को धमकाया कि वह किसी को कुछ न बताए। नाबालिग ने किसी को नहीं बताया, लेकिन कुछ समय पहले उसके पेट में दर्द रहने लगा। जब उसने इसकी जानकारी परिवार वालों को दी तो जांच के दौरान पता चला कि वह गर्भवती है। इसके बाद नाबालिग ने सारी बात उन्हें बताई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय बेटी का गर्भपात कराना सही समझा। इसके बाद वह सिविल अस्पताल पहुंच गए। वहां से डॉक्टरों ने पुलिस को बताया।

थाना शिमलापुरी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने तो सूचना नहीं दी थी, लेकिन डॉक्टरों से पता चलने पर पुलिस टीम को भेजा गया था। इसके बाद बयान दर्ज कर आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *