Nirbhik Nazar

अपनी मर्ज़ी से कहाँ अपने सफर के हम हैं, लोग बोले जुर्माने की राशि 11 लाख भी कम है, पढ़िये पूरी खबर

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर में एक महिला ने दूसरी शादी कर ली तो पंचायत ने 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. पंचों के इस तुगलकी फरमान को लेकर अब पीड़िता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है. पीड़िता ने एसपी को दुखड़ा सुनाया और आरोप लगाया कि तिलोकराम समेत समाज के पंच-पटेल ने जीना मुहाल कर दिया है.

पीड़िता के मुताबिक करीब 18 महीने पहले उसने दूसरी शादी की थी. पीड़िता के मुताबिक उसके पहले पति ने बेटी के साथ रेप किया और इस मामले में वो जेल में है. बेटी के साथ रेप के बाद उसने पहले पति से तलाक लेकर 18 महीने पहले अपनी मर्जी से दूसरी शादी कर ली. उसकी दूसरी शादी के बाद लगातार समाज के पंच और पटेल समाज दूसरी शादी पर आपत्ति जता रहे थे. महिला ने कहा कि पिछले महीने की 17 तारीख को हमारे खिलाफ 35 से ज्यादा पंचों ने पंचायत बुलाई और हमें भी बुलाया और 11 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया. सूत्रों के मुताबिक पंचायत के कुछ लोगों का कहना है की इस हरकत के लिए 11 लाख की राशि भी कम है।

पीड़िता के पति ने भी पंच-पटेल पर जीना मुहाल करने का आरोप लगाया और कहा कि हमारा जीना बेहाल हो चुका है. हम 11 लाख रुपये नहीं भर पा रहे इसलिए हमें समाज से बाहर कर दिया गया है. हमारे घर पर कोई आ या जा नहीं सकता. इस बारे में हमने 17 तारीख को ही सेड़वा थाने में मामला दर्ज करवाया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिसके बाद हमने बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी बात रखी है. हमें जान का भी खतरा है.

पुलिस अधिकारी बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह के अनुसार प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से शादी की थी लेकिन समाज के पंच पटेलों ने समाज से बहिष्कृत कर दिया है. ऐसा मामला सामने आया है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *