Nirbhik Nazar

नाबालिग ने महिला से किया बलात्कार, लेकिन पकड़े जाने का डर साता रहा था बार- बार, इसलिए महिला के प्राइवेट पार्ट को दाग दिया आग से, पढ़िये पूरी खबर 

नई दिल्ली: दिल्ली के डाबड़ी क्षेत्र में महिला के कत्ल के केस में पुलिस ने 17 वर्ष के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने महिला से बलात्कार करने के उपरांत उसका कत्ल कर दिया था और महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि न हो इसके लिए उसने महिला के निजी अंग जलाकर उसके शव को बोरे में डालकर नाले के पास फेंक दिया। जहां इस बात का पता चला है कि आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था उसके पिता घर  पर ही थे। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और बिस्तर से उठ भी नहीं पाते है।  मिली जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को मधु विहार नाले के पास 22 से 25 वर्ष की महिला का शव पाया गया। डाबड़ी थाना प्रभारी सुरेंद्र संधु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकरीबन 2500 लोगों से पूछताछ के उपरांत महिला की पहचान की।

महिला डाबड़ी क्षेत्र में रहती थी और घरों में सहायिका  का कार्य करती थी। पुलिस ने यह पता लगाया कि महिला किन घरों में कार्य किया करती थी। पुलिस उन घरों के आस पास के CCTV कैमरों की छानबीन करने के उपरांत नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। महिला नाबालिग के पड़ोस के घर में  कार्य करने जाती थी। पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा कर दिया है कि महिला से उसकी मित्रता हो गई थी। 14 नवंबर को उसने महिला को अपने घर पर बुलाया। जहां उसने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला के विरोध करने पर उसने उसका हाथ पैर बांध दिया और उसके साथ बलात्कार किया। मिली जानकरी के अनुसार महिला के पुलिस की शिकायत करने की धमकी देने पर उसने रॉड से मारकर उसका कत्ल कर दिया। दुष्कर्म और कत्ल के केस में फांसी होने के डर से अपराधी ने महिला के निजी अंग को जला दिया ताकि बलत्कार की पुष्टि  न हो पाए। उसने अपनी मारुति वैन में शव को बोरे में रखकर उसे नाले के पास फेंक दिया। जांच के उपरांत पुलिस ने कहा है कि आरोपी ओपन से 12वीं में पढ़ाई कर रहा है और छोटा-मोटा कार्य किया करता था। उसकी मां का निधन हो चुका है और पिता गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं। पुलिस ने अपराधी को बाल सुधार गृह भेज दिया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *