Nirbhik Nazar

उत्तराखंड स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के सामने मरीज बोला – साहब सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे

रामनगर: रामनगर अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने एक मरीज से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है। मरीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि साहब सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो इलाज नहीं करेंगे। यह बात सुनकर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य लोग हैरान हो गए।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग रविवार सुबह 11 बजे रामनगर अस्पताल पहुंचे। मंत्री अस्पताल के सभी वार्डों में गए और मरीजों से इलाज के बारे में जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने वहां भर्ती एक मरीज से पूछा, इलाज सही मिल रहा है। इस पर मरीज ने कहा कि साहब सब ठीक है, गलत बताऊंगा तो अस्पताल वाले इलाज नहीं करेंगे। साफ था कि अस्पताल में मिल रहे इलाज से मरीज संतुष्ट नहीं था।


मेरे साथ भी सही व्यवहार नहीं हुआ : विधायक बिष्ट

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक की। बैठक में भाजपाई भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपाइयों ने अस्पताल स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताई। विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि एक बार वह ईसीजी कराने पहुंचे, तब अस्पताल में उनके परिचित डॉक्टर नहीं थे। वह खुद ही ईसीजी रूम में पहुंच गए तो वहां मौजूद डॉक्टर ने उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया। उसके बाद सीएमएस डॉ. मणिभूषण पंत मिले और उन्होंने ईसीजी करवाया। कहा कि जब विधायक के साथ ऐसा व्यवहार हो रहा है तो फिर आम जनता के साथ कैसा होता होगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *