Nirbhik Nazar

उत्तराखंड : राज्य मंत्री रेखा आर्या की गाड़ी रुकवाकर की गाली-गलौज, अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा…

अल्मोड़ा : विवाह समारोह से लौट रही राज्‍य मंत्री रेखा आर्या का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवाकर गाली-गलौज भी कर दी। राजस्व पुलिस ने मामले में अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि गांव में मोटरमार्ग को लेकर लोगों ने मंत्री का विरोध किया था।

राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम मंत्री रेखा आर्या पत्थरकोट में एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी। आरोप है कि रात को लौटते वक्त एक बाइक और एक कार में सवार कुछ लोगों ने उनका वाहन रुकवा दिया। इस दौरान उनसे गाली-गलौज कर दी। बमुश्किल मंत्री के स्कॉट ने वाहन के आगे से बाइक और कार हटवाई। जिसके बाद अज्ञात वहां से भाग निकले।

इधर रविवार को मंत्री की ओर से स्कॉट अमन नाथ ने आठ से दस अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर राजस्व पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। राजस्व उप निरीक्षक कृष्ण सिंह सैलाकोटी ने बताया कि गांव में मोटरमार्ग के कटान को लेकर ग्रामीणों का विरोध था। अज्ञातों ने गाली-गलौच कर दी। तहरीर के आधार पर जान से मारने के प्रयास समेत गाली गलौज और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *