Nirbhik Nazar

कोरोना पाजिटिव निकला चोर, कोतवाली में मचा शोर, कराना पड़ा सैनिटाइज

हरिद्वार: वाहन चोरी के मामले में पकड़े गया एक आरोपित कोरोना पाजिटिव निकल गया। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। मामला रानीपुर कोतवाली का है। आनन-फानन में आरोपित को मेला अस्पताल पहुंचाया गया। हवालात सहित कोतवाली परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक वाहन चोरी के एक मामले में फरार आरोपित को रविवार रात गिरफ्तार किया गया था। रात में उसे हवालात में रखने के बाद कोर्ट में पेश करने से पहले मेडिकल कराया गया। मेडिकल जांच में आरोपित कोरोना संक्रमित निकला। उसे आनन-फानन में मेला अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराया। वहीं, आरोपित के संपर्क में आए कोतवाल कुंदन सिंह राणा समेत पुलिसकर्मियों का कोरोना वायरस टेस्ट कराने की तैयारी चल रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *