Nirbhik Nazar

युवाओं व महिलाओं का बढ़ेगा प्रतिनिधित्व, कौशिक बोले इन्हे मिलेगा टिकट, पढ़िये पूरी खबर

हल्द्वानी : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा आगामी चुनाव को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार जनहित नीतियों के बारे में कार्यकर्ता जनता को घर-घर जाकर बता रहे हैं। उनहोंने कहा कि, प्रत्याशी बनाने को लेकर यह देखा जाएगा कि क्षेत्र में जीतने वाला उम्मीदवार कौन है? उस विधायक के क्षेत्र में क्या काम हुए हैं? जनता के सामने उनकी लोकप्रियता क्या है? यह सभी देखा जाना है। वैसे इस बार हम युवाओं व महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएंगे।

सोमवार को प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व हरीश रावत की मुलाकात के सवाल पर कहा कि राजनीति सिद्धांतों के आधार पर चलती है, न कि व्यक्तिगत आधार पर। कभी-कभी मुलाकात होती रहती है। यह चर्चा का विषय नहीं है।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस तीन महीने में चुनाव लडऩा चाहती है, लेकिन हम पांच साल से तैयारी करते हैं। विकास पर ध्यान देते हैं। बूथ को मजबूत बनाते हैं। कांग्रेस को जनता समझ चुकी है। झांसे में आने वाली नहीं है। विपक्ष के रूप में जनादेश का भी सम्मान नहीं किया। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने जहां सात फीसद हिस्सेदारी रखी, वहीं कांग्रेस ने महिलाओं के लिए 12 फीसद सीटें सुरक्षित रखीं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *